लाइव न्यूज़ :

पथरी के कारण तेज दर्द की शिकायत के बाद शरीफ को कई बार अस्पताल जाना पड़ा : मीडिया

By भाषा | Updated: November 19, 2020 19:10 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 19 नवम्बर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को लंदन में इस सप्ताह कई बार अस्पताल जाना पड़ा क्योंकि उनकी किडनी में पथरी के कारण उन्होंने तेज दर्द की शिकायत की।

‘द डान’ में बृहस्पतिवार को प्रकाशित खबर के अनुसार चिकित्सकीय आधार पर नवंबर 2019 से लंदन में रह रहे शरीफ (70) की अस्पताल में कई जांच की गई।

समाचार पत्र ने शरीफ के निजी चिकित्सक डॉ. अदनान खान के हवाले से कहा है, ‘‘वह (शरीफ) बहुत अस्वस्थ हैं और गुर्दों के ठीक तरह से काम नहीं करने की वजह से उन्हें काफी दर्द है। डॉक्टर इलाज का तरीका पता लगाने के लिए जांच और स्कैन कर रहे हैं। उनके गुर्दे में पथरी हो गई है।’’

खबर में कहा गया है कि पूर्व में हृदय की सर्जरी करवाने वाले शरीफ मंगलवार और बुधवार को हार्ले स्ट्रीट स्थित अस्पताल गए तथा बृहस्पतिवार को उनकी और जांच की जानी है।

शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा था कि उनके पिता ‘‘गुर्दे में तेज दर्द’’ के कारण पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट की बैठक में हिस्सा लेने में असमर्थ हैं। मरियम ने कहा कि उनकी जगह पर वह बैठक में हिस्सा लेंगी।

तीन बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे शरीफ, उनकी बेटी मरियम और दामाद मुहम्मद सफदर को छह जुलाई 2018 को एवेनफील्ड संपत्ति मामले में दोषी ठहराया गया था। शरीफ को दिसंबर 2018 में अल-अजीजिया स्टील मिल्स मामले में सात साल की सजा सुनाई गई थी। दोनों ही भ्रष्टाचार से जुड़े मामले हैं।

हालांकि शरीफ को दोनों ही मामलों में जमानत मिल गई है और उन्हें उपचार के लिए लंदन जाने की भी अनुमति मिल गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला