लाइव न्यूज़ :

भारतीय मूल की शकुंतला हरकसिंह को मिला 'विश्व खाद्य पुरस्कार'

By भाषा | Updated: May 11, 2021 21:24 IST

Open in App

वाशिंगटन, 11 मई भारतीय मूल की वैश्विक पोषण विशेषज्ञ डॉ शकुंतला हरकसिंह थिलस्टेड को वर्ष 2021 का '' विश्व खाद्य पुरस्कार'' मिला।

डॉ शंकुतला ने समुद्री भोजन और खाद्य तंत्र के लिए समग्र और पोषण के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण विकसित किया और उनके अनुसंधान के लिए पुरस्कार मिला है।

विश्व खाद्य पुरस्कार ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि डॉ शकुंतला द्वारा बांग्लादेश की छोटी मछली की प्रजातियों पर किया गया शोध सभी स्तरों पर समुद्री भोजन प्रणाली के लिए पोषण के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण को विकसित करने में सहायक साबित होगा।

इसकी मदद से एशिया एवं अफ्रीका में रहने वाले लाखों गरीब लोगों को बेहद पोषक आहार मिल सकेगा।

71 वर्षीय डॉ शकुंतला ने कहा कि वह इस पुरस्कार को पाकर बेहद सम्मानित महसूस कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि एक वैज्ञानिक के तौर पर यह एक बड़ी उपलब्धि हैं क्योंकि इसके जरिए कृषि शोध के क्षेत्र में कई बार समुद्री आहार प्रणाली और मछलियों की भूमिका को नजरअंदाज किए जाने को आवश्यक पहचान मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना