लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान की चचेरी बहन नूरजहां का पेशावर में निधन

By भाषा | Updated: January 29, 2020 00:05 IST

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की चचेरी बहन नूरजहां का पाकिस्तान के पेशावर में निधन हो गया। पाकिस्तानी मीडिया ने परिवार के हवाले से मंगलवार को यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की चचेरी बहन नूरजहां का पाकिस्तान के पेशावर में निधन हो गया।नूरजहां के छोटे भाई मंसूर अहमद ने जियो न्यूज से अपनी बहन के इंतकाल की पुष्टि की और बताया कि वह कुछ समय से कैंसर से पीड़ित थी।

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की चचेरी बहन नूरजहां का पाकिस्तान के पेशावर में निधन हो गया। पाकिस्तानी मीडिया ने परिवार के हवाले से मंगलवार को यह जानकारी दी।

नूरजहां के छोटे भाई मंसूर अहमद ने जियो न्यूज से अपनी बहन के इंतकाल की पुष्टि की और बताया कि वह कुछ समय से कैंसर से पीड़ित थी।

नूरजहां पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार के पास मोहल्ला शाह वली कताल क्षेत्र में रहती थीं। शहर परिषद के पूर्व सदस्य एवं नूरजहां के पड़ोसी मियां जुल्फिकार ने भी उनके निधन की पुष्टि की।

उनकी आयु के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। नूरजहां जिला एवं शहर पार्षद भी रह चुकी हैं। उन्होंने 2018 के आम चुनाव में अपना नामांकन भी दाखिल किया था हालांकि बाद में उसे वापस ले लिया था।

रिपोर्ट के अनुसार वह शाहरुख के घर दो बार जा चुकी थीं और सीमा पार अपने रिश्तेदारों से संपर्क में रहती थीं। बचपन में शाहरुख भी अपने माता पिता के साथ दो बार पेशावर में अपने रिश्तेदारों के घर आ चुके हैं।

टॅग्स :शाहरुख खानपाकिस्तानलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?