लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश के 22वें राष्ट्रपति चुने गए शहाबुद्दीन चुप्पू, मोहम्मद अब्दुल हामिद की लेंगे जगह

By भाषा | Updated: February 14, 2023 07:54 IST

राष्ट्रपति के प्रेस सचिव ने यूएनबी को बताया कि हामिद ने फोन पर नवनिर्वाचित राष्ट्रपति का अभिवादन किया और सोमवार को उनकी सफलता की कामना की। जिला और सत्र न्यायाधीश के पद से अपनी सेवानिवृत्ति के बाद चुप्पू ने स्वतंत्र भ्रष्टाचार विरोधी आयोग के आयुक्तों में से एक के रूप में कार्य किया।

Open in App
ठळक मुद्दे मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति की नियुक्ति पर सोमवार को एक गजट जारी किया गया।बांग्लादेश में सबसे लंबे समय तक राष्ट्रपति पद पर रहने वाले हामिद का कार्यकाल 23 अप्रैल को समाप्त होगा।

ढाकाः पूर्व न्यायाधीश और स्वतंत्रता सेनानी मोहम्मद शहाबुद्दीन चुप्पू को निर्विरोध देश का 22वां राष्ट्रपति चुना गया है। बांग्लादेश के मुख्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को यह जानकारी दी। चौहत्तर वर्षीय चुप्पू राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल हामिद की जगह लेंगे।

समाचार एजेंसी ‘यूएनबी’ के अनुसार, मुख्य निर्वाचन आयुक्त काजी हबीबुल अवल ने रविवार को जमा किए गए उनके नामांकन पत्रों की जांच के बाद अवामी लीग सलाहकार परिषद के सदस्य और पार्टी द्वारा नामित चुप्पू को बांग्लादेश का निर्विरोध निर्वाचित राष्ट्रपति घोषित किया। खबर में कहा गया है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति की नियुक्ति पर सोमवार को एक गजट जारी किया गया।

बांग्लादेश में सबसे लंबे समय तक राष्ट्रपति पद पर रहने वाले हामिद का कार्यकाल 23 अप्रैल को समाप्त होगा और संविधान के अनुसार वह तीसरा कार्यकाल नहीं रख सकते हैं। अवामी लीग के वरिष्ठ नेता और सात बार के विधायक हामिद पिछले दो चुनावों में बांग्लादेश के राष्ट्रपति चुने गए थे। उन्होंने 24 अप्रैल, 2018 को अपने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली। राष्ट्रपति के प्रेस सचिव ने यूएनबी को बताया कि हामिद ने फोन पर नवनिर्वाचित राष्ट्रपति का अभिवादन किया और सोमवार को उनकी सफलता की कामना की।

जिला और सत्र न्यायाधीश के पद से अपनी सेवानिवृत्ति के बाद चुप्पू ने स्वतंत्र भ्रष्टाचार विरोधी आयोग के आयुक्तों में से एक के रूप में कार्य किया। बाद में वह राजनीति में शामिल हो गए और अवामी लीग सलाहकार परिषद के सदस्य बने, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता और टेक्नोक्रेट शामिल हैं। हालांकि, चुप्पू को राष्ट्र का प्रमुख बनने के लिए पार्टी पद छोड़ना होगा।

टॅग्स :बांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

विश्वहत्यारों के समर्थक ने क्यों दी श्रद्धांंजलि?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा