लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब के शाह ने नीतिगत भाषण में ईरान को सबसे बड़ा खतरा बताया

By भाषा | Updated: November 12, 2020 12:45 IST

Open in App

दुबई, 12 नवंबर (एपी) सऊदी अरब के शाह सलमान ने बृहस्पतिवार को दिए अपने वार्षिक भाषण में प्रतिद्वंद्वी ईरान की आलोचना की और कोरोना वायरस को नियंत्रित करने और तेल की आपूर्ति को स्थिर करने के लिए उठाए गए अपने देश के कदमों की प्रशंसा की।

सऊदी अरब के वलीअहद मोहम्मद बिन सलमान की उपस्थिति में शूरा परिषद में वीडियो कांफ्रेंस के जरिए दिए गए भाषण में 82 वर्षीय शाह सलमान ने देश की नीतिगत प्राथमिकताओं और उपलब्धियों को रेखांकित किया।

विदेश नीति पर सलमान ने जोर देकर कहा कि ईरान चिंता का सबसे बड़ा कारण बना हुआ है।

उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान आतंकवाद का समर्थन कर रहा है और क्षेत्र में जातीय भावनाएं बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।

शाह ने राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित जो बाइडन के नेतृत्व वाले नए अमेरिकी प्रशासन के साथ संबंध के बारे में अपने भाषण में इसका जिक्र नहीं किया।

सऊदी नेतृत्व ने प्रतिद्वंद्वी ईरान पर अधिकतम दबाव की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीति का पुरजोर तरीके से समर्थन किया था।

सऊदी शाह ने कहा, ‘‘यह सुनिश्चित करने के लिए कि ईरान जनसंहार के हथियार को हासिल नहीं कर सके, कड़े उपाय करने की जरूरत है। ’’

उन्होंने जोर देकर कहा कि क्षेत्र को लेकर बनाई गई ईरानी शासन की योजना खतरा पैदा कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब