लाइव न्यूज़ :

कतर के शाह ने विश्व नेताओं से तालिबान का बहिष्कार न करने का किया आग्रह

By भाषा | Updated: September 22, 2021 11:46 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 22 सितंबर (एपी) अमेरिकी सेना की वापसी के बीच अफगानिस्तान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कतर के शाह ने संयुक्त राष्ट्र में एकत्रित विश्व नेताओं से तालिबान शासकों से मुंह न मोड़ने का आग्रह किया।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच से बोलते हुए शेख तमीम बिन हमाद अल थानी ने मंगलवार को ‘‘तालिबान से बातचीत जारी रखने की आवश्यकता पर जोर दिया क्योंकि बहिष्कार से केवल ध्रुवीकरण होगा जबकि संवाद से सकारात्मक नतीजे आ सकते हैं।’’

उनकी यह चेतावनी उन देशों के प्रमुखों के लिए थी जो तालिबान के साथ बातचीत करने और अफगानिस्तान में सत्ता पर उनके कब्जा जमाने को पहचान देने को लेकर चिंतित हैं।

तालिबान का कहना है कि वे अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मान्यता चाहते हैं। उसने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान के पूर्व राजदूत के शिनाख्त पत्र को चुनौती दी है और वे संयुक्त राष्ट्र महासभा की विश्व नेताओं की उच्च स्तरीय बैठक में बोलने के लिए कह रहे हैं। उनका कहना है कि उनकी सरकार को मान्यता देना संयुक्त राष्ट्र की जिम्मेदारी है।

शेख तमीम ने कहा कि कतर वर्षों पहले निर्वासन में रह रहे तालिबान के राजनीतिक नेतृत्व की मेजबानी करने के लिए तैयार हो गया था क्योंकि ‘‘हमें विश्वास था कि युद्ध से कोई समाधान नहीं निकलता और अंत में संवाद ही होगा।’’

गौरतलब है कि कतर, अमेरिका का करीबी सहयोगी है और पश्चिम एशिया में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा कतर में ही है लेकिन इस छोटे से खाड़ी अरब देश के तालिबान के साथ भी संबंध हैं। अपनी विशिष्ठ भूमिका के कारण कतर ने अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी के आसपास अमेरिका-तालिबान वार्ता की मेजबानी की और काबुल से लोगों को निकालने में मदद की।

शेख तमीम (41) ने मंगलवार को अफगानिस्तान से ‘‘बाहर राजनीतिक व्यवस्था लागू करने के लिए’’ उस देश में पिछली गलतियों को दोहराने के खिलाफ आगाह किया। शेख तमीम ने कहा, ‘‘इरादों, प्रयासों और निवेश किए गए धन के बावजूद अफगानिस्तान में 20 साल बाद यह अनुभव ढह गया।’’

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाया को इस महत्वपूर्ण स्तर पर अफगानिस्तान का समर्थन करते रहना चाहिए और राजनीतिक मतभेदों के बावजूद मानवीय सहायता जारी रखनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब