लाइव न्यूज़ :

कश्मीर मुद्दे को लेकर बौखलाए पाकिस्तान ने इस्तांबुल में वीके सिंह के भाषण का किया बहिष्कार

By भाषा | Updated: December 10, 2019 03:03 IST

इस्तांबुल में ‘हार्ट ऑफ एशिया- इस्तांबुल प्रोसेस’ के 8वें मंत्री स्तरीय सम्मेलन में जैसे ही केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वी के सिंह ने भाषण देना शुरू किया, कुरैशी अपनी सीट से खड़े हो गए और हॉल से बाहर निकल गए।

Open in App

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने तुर्की में अफगानिस्तान को लेकर चल रहे क्षेत्रीय सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री वी के सिंह के भाषण का सोमवार को बहिष्कार किया। मीडिया में आई एक खबर के अनुसार कुरैशी ने कश्मीर में स्थिति को लेकर विरोध जताते हुए सिंह के भाषण का बहिष्कार किया।

‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने खबर दी कि इस्तांबुल में ‘हार्ट ऑफ एशिया- इस्तांबुल प्रोसेस’ के 8वें मंत्री स्तरीय सम्मेलन में जैसे ही केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वी के सिंह ने भाषण देना शुरू किया, कुरैशी अपनी सीट से खड़े हो गए और हॉल से बाहर निकल गए।

अखबार में बताया गया कि कुरैशी ने तुर्की में मीडिया से कहा कि उन्होंने कश्मीर में स्थिति को लेकर विरोध जताने के लिए भारतीय मंत्री के भाषण का बहिष्कार किया। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने कुरैशी के बहिष्कार पर कोई टिप्पणी नहीं की। 

टॅग्स :पाकिस्तानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला