लाइव न्यूज़ :

आतंकी मसूद अजहर पर बोले पाक विदेश मंत्री, 'वह पाकिस्तान में है और इतना बीमार है कि घर से बाहर नहीं जा सकता'

By विनीत कुमार | Updated: March 1, 2019 10:48 IST

ताजा हालात में भारत को कूटनीतिक स्तर पर भी काफी सफलता मिल रही है और दुनिया के कई देश भारत के समर्थन में आये हैं।

Open in App

इमरान खान के भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन को छोड़ने के ऐलान के एक दिन बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशा का एक बड़ा बयान आया है। कुरैश ने अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन को दिये इंटरव्यू में कहा है कि जैश-ए-मोहम्मद का सरगना पाकिस्तान में मौजूद है और भारत अगर सबूत देता है कार्रवाई की जाएगी। 

कुरैशी ने साथ ही कहा कि मसूद अजहर इस समय बीमार और घर से बाहर नहीं जा सकता। मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र की ओर से 'वैश्विक आतंकियों' की लिस्ट में शामिल करने की तैयारी से जुड़े सवाल पर कुरैशी ने कहा, 'हम किसी भी कदम के लिए तैयार हैं जिससे शांति आ सके। अगर उनके पास कोई ठोस सबूत तो बैठे और बात करें और बातचीत का क्रम जारी रखें।'

पाकिस्तान के अखबार 'दि डॉन' के अनुसार सीएनएन को दिये इंटरव्यू में कुरैश ने कहा, 'मेरी सूचना के मुताबिक वह (मसूद अजहर) पाकिस्तान में है। वह इतना बीमार है कि अपने घर से भी बाहर नहीं आ सकता क्योंकि वह सही में काफी बीमार है।'  

जैश के सरगना के खिलाफ किसी कार्रवाई के सवाल पर कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान सबूत चाहता है जो कोर्ट में पेश किया जा सके। कुरैश ने कहा कि पाकिस्तान में सबकुछ कानून के तहत होता है हमें भी वह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। 

कुरैशी ने कहा, 'यह नये विचार के साथ पाकिस्तान में नई सरकार है। हम शांति से रहना चाहते हैं। हमारा ऐजेंडा लोगों पर केंद्रित है। हम पाकिस्तान में गवर्नेंस को स्थापित करना चाहते हैं। हम लड़ना नहीं चाहते। हम अफगानिस्तान में उस जंग को भी खत्म करना चाहते हैं जो वहां 17 सालों से जारी है। हम क्षेत्र में शांति और स्थायित्व चाहते हैं। लंबे समय बाद पाकिस्तान में एक सरकार है जो पाकिस्तान की सेना का समर्थन करती है। नागरिक और राजनीतिक नेतृत्व एक मंच पर हैं। हमारी नीति है कि हम अपनी जमीन को किसी संगठन या किसी एक द्वारा किसी के भी खिलाफ आतंक के लिए इस्तेमाल नहीं करने देना चाहते, भारत के खिलाफ भी नहीं।'

बता दें कि ताजा हालात में भारत को कूटनीतिक स्तर पर भी काफी सफलता मिल रही है और दुनिया के कई देश भारत के समर्थन में आये हैं। संयुक्त राष्ट्र में भी अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने पाकिस्तान स्थित आतंकी ग्रुप जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर को ब्लैकलिस्ट करने का प्रस्ताव पेश कर दिया है।

टॅग्स :जैश-ए-मोहम्मदमसूद अजहरपाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?