लाइव न्यूज़ :

बिजनेसमैन ने सेक्स वर्कर का किया यौन उत्पीड़न, कोर्ट ने दिया लाखों में हर्जाना भरने का आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

By स्वाति सिंह | Updated: December 17, 2020 18:52 IST

न्यूजीलैंड की एक सेक्स वर्कर के यौन उत्‍पीड़न के दोषी बिजनेसमैन को लाखों में हर्जाना देना होगा। अदालत ने कहा, 'अगर एक वेश्यालय में गलत यौन व्यवहार या भाषा को अप्रिय या अपमानजनक नहीं माना जाएगा तो अधिनियम के तहत सेक्स वर्कर्स अपने अधिकारों से वंचित रह जाएंगे।'

Open in App
ठळक मुद्देएक सेक्स वर्कर के यौन उत्‍पीड़न के दोषी बिजनेसमैन को 6 लाखों में हर्जाना देना होगा। मामला न्यूजीलैंड का है. यहां की सेक्स वर्कर ने पुलिस में रिपोर्ट में दर्ज कराई कि एक बिजनेसमैन ने उसके साथ यौन हिंसा कीसेक्‍स वर्कर की पहचान गोपनीय रखने के भी आदेश दिए गए हैं

न्यूजीलैंड की एक सेक्स वर्कर ने एक बिजनेसमैन के खिलाफ यौन हिंसा की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की सुनवाई के दौरान यहां के मानवाधिकार आयोग ने हर्जाने के तौर पर इस सेक्स वर्कर को लाखों में धनराशि का भुगतान करने का आदेश दिया।

बताया जा रहा है कि यह फैसला सुनाते हुए मानवाधिकार आयोग के निदेशक माइकल टिम्मिंस ने कहा, यह भुगतान एक जरूरी चेतावनी है जो ये याद दिलाती है कि कोई भी श्रमिक, भले ही वो किसी भी क्षेत्र में काम करता हो, कार्यस्थल पर उसका यौन उत्पीड़न नहीं किया जा सकता।

मानवाधिकार आयोग ने कहा, हम सभी बिजनेसमैन और उनके कर्मचारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं कि वे सेक्स वर्कर्स के अधिकारों का सम्मान करें। इस भुगतान का उद्देश्य महिला को भावनात्मक और आर्थिक रूप से हुए नुकसान की भरपाई करना है। सेक्‍स वर्कर की पहचान गोपनीय रखने के भी आदेश दिए गए हैं। 

जानें क्या था मामला

न्यूजीलैंड की सेक्स वर्कर ने पुलिस में रिपोर्ट में दर्ज कराई कि एक बिजनेसमैन ने उसके साथ यौन हिंसा की। पुलिस ने मामले की तफ्तीश की और कोर्ट तक बात पहुंची।अब कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान वहां के मानवाधिकार आयोग ने इस व्यवसायी पर हर्जाना लगा दिया है। इसे फाइन के तौर पर सेक्स वर्कर को लाखों की रकम देनी होगी। जल्द ही रकम तय कर दी जाएगी पर ये 6 अंकों में होगी।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी