लाइव न्यूज़ :

तोक्यो के पास प्रचंड तूफान से कुछ उड़ान और ट्रेन सेवाएं बाधित

By भाषा | Updated: October 1, 2021 13:41 IST

Open in App

तोक्यो, एक अक्टूबर (एपी) शक्तिशाली तूफान के कारण शुक्रवार को जापान और उसके कुछ पूर्वी द्वीपों में भारी बारिश और तेज बारिश के साथ कुछ घरेलू उड़ानें और ट्रेन सेवाएं रोकनी पड़ी। तोक्यो क्षेत्र में दोपहर के समय भारी बारिश हो रही है और हवा चल रही है, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि प्रचंड तूफान ‘मिंडुले’ तोक्यो के दक्षिणी तट के पास स्थित इजु द्वीप पर था और 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तरपूर्व की तरफ बढ़ रहा है और इसमें हवाओं की गति बढ़ती हुई 162 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल रही हैं।

चिबा और तोक्यो के पूर्व के अन्य प्रान्तों में कुछ स्थानीय ट्रेन सेवाओं को शुक्रवार को अस्थायी रूप से रोक दिया गया था। तोक्यो के हानेडा हवाई अड्डे और बाहरी द्वीपों को जोड़ने वाली कई उड़ानों और नौकाओं को रद्द कर दिया गया है।

मुख्य कैबिनेट सचिव कात्सुनोबु काटो ने संवाददाताओं से कहा कि अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है। उन्होंने इज़ू द्वीपवासियों से घर के अंदर रहने और आंधी आने तक कांच की खिड़कियों के पास जाने से बचने का आग्रह किया।

शनिवार सुबह तक इज़ू द्वीप पर 200 मिलीमीटर (8 इंच) और तोक्यो क्षेत्र में 150 मिलीमीटर (6 इंच) तक बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को संभावित बाढ़ और भूस्खलन के प्रति आगाह किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा