लाइव न्यूज़ :

अल्बानिया में भीषण भूकंप, 13 लोगों की गई जान, 300 से अधिक लोग घायल

By भाषा | Updated: November 26, 2019 19:21 IST

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार 6.4 तीव्रता के साथ आये भूकंप का केन्द्र राजधानी तिराना से 30 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में था। इसके बाद 5.1 और 5.4 की तीव्रता वाले कई झटके महसूस किए गए।

Open in App
ठळक मुद्देबचावकर्मी भूकंप के कारण ढही इमारतों के बीच फंसे लोगों को बचाने के प्रयास कर रहे हैं। अल्बानिया के प्रधानमंत्री एदी रमा ने मदद की पेशकश करने वाले देशों को धन्यवाद दिया।

अल्बानिया में मंगलवार तड़के आये भूकंप के कारण 13 लोगों की जान चली गई। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। एक बयान में कहा गया, ‘‘मौत का आंकड़ा 13 पहुंच गया है।’’ 6.4 तीव्रता का यह भूकंप पिछले कई दशकों में इस देश में आया सबसे शक्तिशानी भूकंप है। 300 से अधिक लोग घायल हो गये।

बचावकर्मी भूकंप के कारण ढही इमारतों के बीच फंसे लोगों को बचाने के प्रयास कर रहे हैं। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार 6.4 तीव्रता के साथ आये भूकंप का केन्द्र राजधानी तिराना से 30 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में था। इसके बाद 5.1 और 5.4 की तीव्रता वाले कई झटके महसूस किए गए।

यूनान और कोसोवो ने अल्बानिया में बचावकर्ताओं की मदद का वादा किया है। अल्बानिया के प्रधानमंत्री एदी रमा ने मदद की पेशकश करने वाले देशों को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि यूरोपीय संघ, पड़ोसी देशों और अमेरिका ने मदद की पेशकश की है। भूकंप के कारण कम से कम तीन इमारतें गिर गईं। बचावकर्मी फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि मलबे में कितने लोग दबे हो सकते हैं। अल्बानिया के राष्ट्रपति इलिर मेटा ने कहा कि थुमाने में स्थिति काफी गंभीर है। लोगों को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि तिराना से 33 किलोमीटर दूर दुर्रेस में ढही इमारत से तीन शव बाहर निकाले गए।

थुमाने शहर में भी एक इमारत ढहने के बाद मलबे से दो लोगों का शव निकाला गया था। वहीं, एक अन्य घटना में कुर्बिन में भूकंप आने पर घबरा कर अपने घर से बाहर छलांग लगा देने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। आपात सेवा के अधिकारियों ने बताया कि दुर्रेस में भूकंप के झटके की वजह से एक इमारत ढहने के कारण एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई।

स्वास्थ्य मंत्री ओर्गेता मानास्तीर्लियू ने बताया कि दुर्रेस, तिराना और थुमाने में करीब 300 घायलों का इलाज चल रहा है। रमा ने बताया कि सभी सरकारी एजेंसियां चौकन्नी हैं और दुर्रेस और थुमाने में लोगों की जान बचाने के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने फेसबुक पर लिखा, ‘‘इस आपदा के समय हमें शांत रहने की जरूरत है, इस दुख की घड़ी में हमें एक दूसरे का साथ देने की जरूरत है।’’ 

टॅग्स :भूकंपसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसौर तूफान: अंतरिक्ष से खतरे की आहट, इथियोपिया से उठे ज्वालामुखी गुबार से हवाई जहाजों...

विश्वड्रोन हमले में 33 बच्चों सहित 50 लोगों की मौत, आरएसएफ और सूडानी सेना के बीच जारी जंग

स्वास्थ्यक्या आपने कभी कुत्ते को कंबल के नीचे, सोफे के पीछे या घर के पिछले हिस्से में खोदे गए गड्ढे में पसंदीदा खाना छुपाते हुए देखा है?, आखिर क्या है वजह

भारतEarthquake in Kolkata: कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल के अन्य इलाकों में आया भूकंप, बांग्लादेश में रहा केंद्र

विश्वसीमापार आतंकवाद से पीड़ित भारत, संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पर्वतनेनी हरीश ने कहा-तस्करी और अवैध हथियार से निशाना

विश्व अधिक खबरें

विश्वसिंध प्रांतः हिंदू महिला और नाबालिग बेटी का अपहरण, 3 हथियारबंद शख्स ने घर से बाहर निकलते ही जबरन सफेद कार में बैठाया और...

विश्वमोहसिन नकवी के लिए बड़ी शर्मिंदगी! लंदन में पुलिस ने पाकिस्तान के मंत्री की कार की तलाशी ली, नेटिज़न्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी | VIDEO

विश्वडोनाल्ड ट्रंप भारतीय चावल पर लगा सकते हैं टैरिफ, अमेरिकी किसानों की 'डंपिग' शिकायत पर भड़के

विश्वतनाव फिर बढ़ने पर थाईलैंड ने कंबोडिया से सटी सीमा पर हवाई हमले शुरू

विश्व‘बार’ में गोलीबारी और तीन बच्चों समेत 11 की मौत, 14 घायल