लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के अलबामा में तूफान के कारण गंभीर क्षति

By भाषा | Updated: June 20, 2021 09:14 IST

Open in App

न्यू ऑर्लेअंस (अमेरिका), 20 जून (एपी) अमेरिका के अलबामा में अधिकारियों ने बताया कि उष्णकटिबंधीय तूफान क्लॉडेट के कारण फ्लोरिडा की सीमा से सटे एक छोटे शहर में कम से कम 50 मकान या तो ढह गये हैं या उन्हें गंभीर क्षति पहुंची है।

एस्काम्बिया काउंटी के शेरिफ हीथ जैकसन ने बताया कि बवंडर के कारण कई मकानों को नुकसान पहुंचा, कई पेड़ उखड़कर घरों पर गिर गये और एक स्कूल के जिम की छत ढह गयी। जैकसन ने कहा, ‘‘मैं हर प्रभावित व्यक्ति के लिए दुआ करता हूं।’’

हालांकि इस प्राकृतिक घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने या किसी की मौत होने की सूचना नहीं है। तूफान के कारण उत्तरी फ्लोरिडा में भी नुकसान हुआ है। यहां 137 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं जिससे एक बड़ा वाहन पलट गया।

यह तूफान उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर 22 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। क्लॉडेट के प्रभाव से मिसिसिपी और जॉर्जिया में भी भारी बारिश हो रही है। तूफान के अब कमजोर पड़ने के बावजूद नेशनल हरिकेन सेंटर ने नॉर्थ कैरोलाइना के तटीय हिस्सों में चेतावनी जारी की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक