लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन के मेट्रो स्टेशन के पास गोलीबारी में कई लोग घायल

By भाषा | Updated: August 3, 2021 22:42 IST

Open in App

वाशिंगटन, तीन अगस्त (एपी) अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन के प्रवेश द्वार के पास मंगलवार सुबह गोलीबारी के बाद मुख्यालय को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया।

आर्लिंगटन काउंटी दमकल विभाग ने बताया कि कई लोग घायल हुए लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या उन्हें गोली लगी। कानून लागू करने वाली एजेंसियों के अधिकारियों ने बताया कि घटना में एक पुलिस अधिकारी भी घायल हुआ है।

पेंटागन प्रोटेक्शन फोर्स एजेंसी ने ट्वीट कर बताया कि यह घटना मेट्रो बस प्लेटफॉर्म पर हुई जो कि पेंटागन ट्रांजिट सेंटर का हिस्सा है। यह स्थान वर्जिनिया के आर्लिंगटन काउंटी में है जो पेंटागन मुख्यालय से कुछ दूरी पर स्थित है।

एसोसिएटेड प्रेस (एपी) के एक पत्रकार ने कुछ-कुछ समय के अंतराल पर कई बार गोलियों की आवाज सुनी। मुख्यालय की रक्षा करने वाली पेंटागन प्रोटेक्शन फोर्स एजेंसी ने बताया कि वारदात स्थल की घेराबंदी कर बाकी इलाके को खोल दिया गया है।

रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल मार्क मिली गोलीबारी की घटना के समय व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ बैठक कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला