ब्रसेल्स में पुलिस और पार्टी कर रहे लोगों के बीच झड़प में कई लोग घायल

By भाषा | Updated: April 2, 2021 08:40 IST2021-04-02T08:40:12+5:302021-04-02T08:40:12+5:30

Several people injured in clash between police and partymen in Brussels | ब्रसेल्स में पुलिस और पार्टी कर रहे लोगों के बीच झड़प में कई लोग घायल

ब्रसेल्स में पुलिस और पार्टी कर रहे लोगों के बीच झड़प में कई लोग घायल

ब्रसेल्स, दो अप्रैल (एपी) कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू पाबंदियों के बावजूद बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स के एक पार्क में कार्यक्रम के लिए जमा हुए लोगों और पुलिस के बीच झड़प में कई लोग घायल हो गये।

ब्रसेल्स पुलिस की प्रवक्ता लीसा वान दे कीरे ने बताया कि मामले में 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि जश्न मनाने आये आठ लोग भी घायल हुए हैं। इनमें से दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना बृहस्पतिवार को उस वक्त हुई जब पुलिस ने भीड़ को जाने का आदेश दिया, लेकिन लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया और उन पर बोतलें तथा अन्य वस्तुएं फेंकने लगे। इसके बाद पुलिस ने भी भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें कीं और आंसू गैस के गोले छोड़े।

प्रवक्ता ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहनों को क्षति पहुंचायी। प्रदर्शनकारियों के हमले में पुलिस के सात घोड़े भी घायल हो गये। हालांकि शाम तक स्थिति सामान्य हो गयी।

बेल्जियम में संक्रमण के कारण रात्रिकालीन कर्फ्यू है और गैरजरूरी अंतरराष्ट्रीय यात्राओं पर प्रतिबंध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Several people injured in clash between police and partymen in Brussels

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे