लाइव न्यूज़ :

टेक्सास के वाटर पार्क में रसायन रिसाव के बाद कई लोग अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: July 18, 2021 09:46 IST

Open in App

ह्यूस्टन, 18 जुलाई (एपी) ह्यूस्टन के एक वाटर पार्क में रसायन रिसाव की वजह से कई लोगों को त्वचा में जलन और सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हैरिस काउंटी अग्निशमन मार्शल कार्यालय ने एक ट्वीट में बताया कि शनिवार को सिक्स फ्लैग्स हरिकेन हार्बर स्पलैशटाउन में हुई घटना के बाद 29 लोगों को अस्पताल ले जाया गया। वहीं 39 अन्य लोगों ने प्राथमिक तौर पर उपचार के बाद अस्पताल जाने से इनकार कर दिया।

केपीआरसी-टीवी की खबरों के मुताबिक रसायन रिसाव की वजह से बीमार पड़ने वाले लोगों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं, जिनमें से एक की उम्र तीन साल है और अस्पताल में उसकी हालत स्थिर बताई गई है।

अधिकारियों ने बताया कि ये रसायन हाइपोक्लोराइट घोल और 35 प्रतिशत सल्फरिक अम्ल (तेजाब) थे। मीडिया में आयी खबरों के मुताबिक हरिकेन हार्बर स्पलैशटाउन की प्रवक्ता रोजी शेफर्ड ने एक बयान में कहा, ‘‘हमारे अतिथियों और टीम के सदस्यों की सुरक्षा हमेशा ही हमारी शीर्ष प्राथमिकता रही है और रिसाव के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए पार्क को तत्काल खाली करा लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें