ईरान की राजधानी के निकट कई हिमस्खलन, 12 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 28, 2020 08:59 IST2020-12-28T08:59:35+5:302020-12-28T08:59:35+5:30

Several avalanches near Iran's capital, 12 dead | ईरान की राजधानी के निकट कई हिमस्खलन, 12 लोगों की मौत

ईरान की राजधानी के निकट कई हिमस्खलन, 12 लोगों की मौत

तेहरान (ईरान) 28 दिसंबर (एपी) ईरान की राजधानी तेहरान के निकट एक पर्वतीय इलाके में कई हिमस्खलन होने से 12 लोगों की मौत हो गई।

सरकारी टीवी चैनल की खबर के अनुसार इलाके में तेज हवाएं चलने और बर्फबारी के एक दिन बाद चार अलग-अलग जगहों पर हिमस्खलन हुए।

एल्बोरज पर्वतीय श्रृंखला में जहां हिमस्खलन हुए, वहां सप्ताहांत में बड़ी संख्या में लोग पर्वतारोहण के लिए आते हैं।

सरकारी टीवी चैनल पर दिखाया गया कि आपातकर्मी लापता लोगों की तलाश के लिए हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

खबर के अनुसार 11 लोग मृत पाए गए और एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Several avalanches near Iran's capital, 12 dead

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे