लाइव न्यूज़ :

निकारागुआ में राष्ट्रपति चुनाव का सातवां संभावित उम्मीदवार नजरबंद

By भाषा | Updated: July 25, 2021 08:38 IST

Open in App

मनागुआ (निकारागुआ), 25 जुलाई (एपी) निकारागुआ की पुलिस ने शनिवार को राष्ट्रपति पद के सातवें दावेदार को घर में नजरबंद कर दिया। इसका मतलब है कि सात नवंबर को होने वाले चुनाव में देश के राष्ट्रपति डेनियल ओर्तेगा को चुनौती देने वाले लगभग सभी दावेदारों को हिरासत में ले लिया गया है।

विपक्ष के नेता नोएल विदॉरे को शनिवार को उनके घर में पुलिस हिरासत में लिया गया और साथ ही राजनीतिक टिप्पणीकार जेम आरलेनो को भी हिरासत में लिया गया। आरलेनो को ओर्तेगा के भाषण की आलोचना करते हुए लिखी गयी टिप्पणी के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

विदॉरे सिटिजंस फॉर लिबर्टी गठबंधन के राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवारों में से एक थे। करीब दो महीने पहले शुरू हुई कार्रवाई में छह अन्य संभावित उम्मीदवारों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही करीब 24 अन्य पत्रकारों और विपक्षी कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया है।

लगभग सभी को ‘‘देशद्रोह’’ कानूनों के तहत गिरफ्तार किया गया है जिसका इस्तेमाल ओर्तेगा ने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ किया गया है। ओर्तेगा ने आरोप लगााया कि देश में अप्रैल 2018 को हुए प्रदर्शन विदेश के समर्थन में तख्तापलट का एक संगठित प्रयास था।

एक अन्य संभावित उम्मीदवार क्रिस्टिना चमोरो भी नजरबंद हैं। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें से ज्यादातर से संपर्क नहीं है और उन्हें अज्ञात स्थानों पर रखा गया है। उन्हें वकीलों तथा परिवार के सदस्यों से भी नहीं मिलने दिया गया। ओर्तेगा (75) सात नवंबर को होने वाले चुनावों में लगातार चौथे कार्यकाल के लिए दावेदारी पेश करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात