लाइव न्यूज़ :

बलूचिस्तान में आतंकी हमले में सात सैनिकों की मौत

By भाषा | Updated: December 27, 2020 19:52 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 27 दिसंबर पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हुए एक आतंकवादी हमले में सात पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं।

पाकिस्तानी सेना ने रविवार को बताया कि आतंकवादियों ने कल देर रात प्रांत के हरनई क्षेत्र में फ्रंटियर कोर की एक चौकी पर गोलीबारी की।

पाक सेना ने कहा कि इस पर दोनों ओर से हुई भीषण गोलीबारी में सात सैनिक मारे गए।

इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए बाहर जाने के सारे रास्ते बंद कर दिए गए हैं। साथ ही, व्यापक स्तर पर तलाश अभियान चलाया जा रहा हे।

पाक सेना ने कहा, ‘‘देश विरोधी ताकतों के समर्थन से दुश्मन ताकतों द्वारा किए गये ऐसे कायराना कृत्यों के जरिए बलूचिस्तान में कड़ी मशक्कत से कायम की गई शांति एवं समृद्धि को नष्ट नहीं करने दिया जाएगा। ’’

हमले की घटना पर टिप्पणी करते हुए प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि सैनिकों की जान जाने से वह दुखी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘उनके परिजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।’’

गौरतलब है कि पांच दिन पहले प्रांत में सुरक्षा बलों ने 10 आतंकवादियों को मार गिराया था, जिसके बाद हमले की यह घटना हुई है।

बलूच राष्ट्रवादी संगठन से जुड़े चरमपंथी प्रांत में सुरक्षा बलों पर नियमित रूप से हमले करते रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल