लाइव न्यूज़ :

बलूचिस्तान में आतंकी हमले में सात सैनिकों की मौत

By भाषा | Updated: December 27, 2020 22:43 IST

Open in App

कराची, 27 दिसंबर पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हुए एक आतंकवादी हमले में कम से कम सात पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं।

पाकिस्तानी सेना ने रविवार को बताया कि आतंकवादियों ने कल देर रात प्रांत के हरनई क्षेत्र में फ्रंटियर कोर की एक चौकी पर गोलीबारी की।

पाकिस्तानी सेना ने कहा कि इस पर दोनों ओर से हुई भीषण गोलीबारी में सात सैनिक मारे गए।

इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए बाहर जाने के सारे रास्ते बंद कर दिए गए हैं। साथ ही, व्यापक स्तर पर तलाश अभियान चलाया जा रहा है।

पाक सेना ने कहा, ‘‘देश विरोधी ताकतों के समर्थन से दुश्मन ताकतों द्वारा किए गये ऐसे कायराना कृत्यों के जरिए बलूचिस्तान में कड़ी मशक्कत से कायम की गई शांति एवं समृद्धि को नष्ट नहीं करने दिया जाएगा। ’’

हमले की घटना पर टिप्पणी करते हुए प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि सैनिकों की जान जाने से वह दुखी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘उनके परिजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।’’

गौरतलब है कि पांच दिन पहले प्रांत में सुरक्षा बलों ने 10 आतंकवादियों को मार गिराया था, जिसके बाद हमले की यह घटना हुई है।

अलगाववादी संगठनों से जुड़े आतंकवादी और चरमपंथी नियमित रूप से सुरक्षा बलों और सूबे में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) परियोजना से जुड़े कर्मचारियों पर हमले करते रहे हैं।

ग्वादर जिले में अक्टूबर महीने में हुए ऐसे ही एक हमले में फ्रंटियर कोर के सात सैनिक और ऑयल ऐंड गैस डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (ओजीडीसीएल) की सुरक्षा में लगे गैर सैनिक कई कर्मचारी मारे गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें