लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में सात शिया चरमपंथी गिरफ्तार, संभावित हमले को नाकाम करने का दावा

By भाषा | Updated: January 7, 2021 20:48 IST

Open in App

मुल्तान, सात जनवरी (एपी) पाकिस्तान की आतंकवाद रोधी पुलिस और देश की खुफिया एजेंसी ने पूर्वी पंजाब में प्रतिबंधित शिया चरमपंथी समूह के ठिकाने पर छापा मार कर सात कथित चरमपंथियों को गिरफ्तार किया।

आरोप है कि ये चरमपंथी प्रतिद्वंद्वी सुन्नी मुस्लिमों पर हमला करने की योजना बना रहे थे।

पंजाब सूबे के आतंकवाद रोधी विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा गया कि गत 24 घंटे में सरगोधा, खुसाब और शाहीवाल शहरों में छापेमारी की तीन अलग-अलग कार्रवाई में प्रतिबंधित सिपाह-ए-मोहम्मद के संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार लोगों से अधिकारियों ने बम बनाने का सामान और बंदूके जब्त की है जिनका इस्तेमाल जातीय हमले में किया जाना था।

अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध आरोपी चरमपंथी नेता महमूद इकबाल के निर्देश पर काम रहे थे जो पड़ोसी देश में छिपा हुआ है।

अधिकारियों ने हालांकि, यह नहीं बताया कि इकबाल किस देश में छिपा है लेकिन पहले उन्होंने ईरान पर शिया चरमपंथियों का समर्थन करने का आरोप लगाया था।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के सुरक्षाबल ऐसी गिरफ्तारियां करते रहे हैं लेकिन गिरफ्तारी की नवीनतम घटना दक्षिण पश्चिम बलूचिस्तान में सुन्नी चरमपंथियों द्वारा 11 शिया खदान मजदूरों का अपहरण कर उनकी हत्या करने के बाद हुई है।

खदान मजदूरों की रविवार को हुई हत्या से आक्रोशित सैकड़ों की संख्या में अल्पसंख्यक हजारा समुदाय के शिया मुसलमान बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में प्रदर्शन कर रहे हैं।

शिया प्रतिबंधित सुन्नी चरमपंथी संगठन सिपाह-ए-साहबा के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं जिसपर गत कई साल से पाकिस्तान में शिया मुसलमानों की हत्या करने एवं हमले करने का आरोप है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?