नेपाल में व्यापारियों से यारसागु्म्बा लूटने के आरोप में एक भारतीय नागरिक सहित सात व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 15, 2021 21:26 IST2021-08-15T21:26:03+5:302021-08-15T21:26:03+5:30

Seven persons including an Indian national arrested for robbing Yarsagumba from traders in Nepal | नेपाल में व्यापारियों से यारसागु्म्बा लूटने के आरोप में एक भारतीय नागरिक सहित सात व्यक्ति गिरफ्तार

नेपाल में व्यापारियों से यारसागु्म्बा लूटने के आरोप में एक भारतीय नागरिक सहित सात व्यक्ति गिरफ्तार

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 15 अगस्त नेपाल में दो व्यापारियों से दो करोड़ रुपये मूल्य की यौन शक्ति वर्धक फफूंद ‘यारसागुम्बा’ लूटने के आरोप में एक भारतीय समेत सात लोगों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

नेपाल पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गिरफ्तार किए गए भारतीय की पहचान मोहम्मद इसाक (37) के रूप में हुई है।

आरोपों के मुताबिक, इसाक और उसके साथियों ने दो करोड़ रुपये मूल्य की 7 किलो 440 ग्राम नेपाली यारसागुम्बा खरीदने के बहाने इसके व्यापारियों दीपक लामा और सुरेश सपकोटा से मुलाकात की।

लामा और सपकोटा से मिलने के बाद आरोपियों ने कथित तौर पर यारसागुम्बा की खेप छीन ली और फरार हो गए।

यारसागुम्बा उत्तरी नेपाल के सुदूर पहाड़ी इलाकों में पाई जाती है। स्थानीय बाजार में इसकी कीमत 28 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Seven persons including an Indian national arrested for robbing Yarsagumba from traders in Nepal

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे