लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में बम विस्फोट में दो पुलिस अधिकारियों समेत सात लोग घायल

By भाषा | Updated: November 13, 2021 18:59 IST

Open in App

कराची, 13 नवंबर पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में रिमोट संचालित बम में विस्फोट होने से दो पुलिस अधिकारियों समेत सात लोग घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उच्च सुरक्षा वाले इलाके नवा किल्ली के नजदीक एक पुलिस वैन को निशाना बनाकर बम में विस्फोट किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक असद नासिर ने मीडिया को बताया कि करीब चार-पांच किलोग्राम वजनी बम सड़क पर खड़ी मोटरसाइकिल में लगाया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘निशाना पुलिस ईगल स्क्वाड वैन थी और जब वाहन वहां से गुजरा तब बम में रिमोट कंट्रोल के जरिए विस्फोट कर दिया गया।’’

अधिकारी ने बताया कि विस्फोट में सात लोग घायल हुए हैं जिनमें से दो पुलिस अधिकारी हैं। घायलों को क्वेटा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना