लाइव न्यूज़ :

स्मिर्ना विमान दुर्घटना में एक अभिनेता सहित सात लोगों के मारे जाने की आशंका

By भाषा | Updated: May 31, 2021 09:39 IST

Open in App

स्मिर्ना (अमेरिका), 30 मई (एपी) अमेरिका में टेनेसी स्थित झील में शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में अभिनेता जो लारा भी सवार थे। लारा समेत विमान में सवार सात लोगों के हादसे में मारे जाने की आशंका है।

लारा ने नब्बे के दशक में टेलीविजन धारावाहिक ‘टार्जन’ में इसी किरदार को निभाया था।

रदरफोर्ड काउंटी के ‘फायर रेस्क्यू’ कैप्टन जॉन इंगल ने एक बयान में बताया कि स्मिर्ना के पास पर्सी प्रीस्ट झील में तलाश एवं बचाव अभियान अब भी जारी है।

काउंटी अधिकारियों ने बताया कि इन सात लोगों की पहचान ब्रैंडन हन्ना, ग्वेन एस लारा, विलियम जे लारा, डेविड एल मार्टिन, जेनिफर जे मार्टिन, जेसिका वॉल्टर्स और जॉनाथन वाल्टर्स के तौर पर हुई है और ये सभी टेनेसी के ब्रेंटवुड के निवासी थे। परिवार वालों से पुष्टि करने के बाद इनके नाम सार्वजनिक किए गए हैं।

जो लारा, टीवी के धारावाहिक ‘टार्जन: द एपिक एडवेंचर्स’ में टार्जन की भूमिका में नजर आए थे। उनकी पत्नी ग्वेन एस लारा भी विमान में सवार थीं।

संघीय विमानन प्रशासन ने एक बयान में बताया था कि स्मिर्ना रदरफोर्ड काउंटी हवाईअड्डे से शनिवार दोपहर 11 बजे उड़ान भरने के बाद ‘सेसना सी501’ विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर स्मिर्ना के पास पर्सी प्रीस्ट झील में गिर गया।

विमान स्मिर्ना रदरफोर्ड काउंटी हवाईअड्डे से पाम बीच अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर जा रहा था।

टेनेसी राजमार्ग गश्त दल ने समाचार संस्थानों को बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने विमान को पानी में गिरते देखा था।

घटनास्थल पर राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड और एफएए दोनों मौजूद हैं।

स्मिर्ना नैशविले के 32 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में स्थित है। पर्सी प्रीस्ट एक जलाशय है जिसका निर्माण जे. पर्सी प्रीस्ट बांध के कारण हुआ। यह नौकायान और मछली पकड़ने की लोकप्रिय जगह है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा