लाइव न्यूज़ :

मिनेसोटा में कार्बन मोनोऑक्साइड से हुई सात लोगों की मौत : अधिकारी

By भाषा | Updated: December 23, 2021 10:44 IST

Open in App

मूरहेड (अमेरिका), 23 दिसंबर (एपी) अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि होंडुरास के एक अप्रवासी परिवार के सात सदस्य जिनके शव पिछले सप्ताहांत में मिनेसोटा के एक घर के अंदर पाए गए थे, उनकी अचानक हुई मौत स्पष्ट तौर पर कार्बन मोनोऑक्साइड विषाक्तता के चलते हुई।

परिवार के रिश्तेदारों को ये शव दक्षिण मूरहेड के एक घर में मिले। दरअसल काफी वक्त से इन लोगों की कोई खबर नहीं मिलने पर रिश्तेदार उन्हें देखने उनके घर पहुंचे थे। पुलिस अभी भी मौत के वक्त का पता लगाने पर काम कर रही है।

सेंट पॉल में रैमसे काउंटी मेडिकल एक्जामिनर कार्यालय के अधिकारियों ने मौत का कारण निर्धारित करने के लिए रक्त के नमूनों की जांच की। अधिकारियों ने कहा कि उन जांचों में कार्बन मोनोऑक्साइड का घातक स्तर दिखा है।

पुलिस प्रमुख शैनन मुनरो ने कहा कि कार्बन मोनोऑक्साइड या तो घर की भट्ठी या गराज में खड़ी एक वैन से आई होगी। तकनीशियनों को भट्ठी में कोई खराबी नहीं मिली जिससे घर में कार्बन मोनोऑक्साइड आई हो। मुनरो ने कहा कि यह निर्धारित करने के लिए और जांच की जा रही है कि क्या मृतकों के खून में हाइड्रोजन साइनाइड है, जो वैन से मोनोऑक्साइड निकलने की ओर इशारा करेगी लेकिन उन जांचों में आठ सप्ताह तक का समय लग सकता है।

मुनरो ने कहा, “किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि का कोई संकेत नहीं है। जब तक हम जांच में बाद में कुछ और नहीं पाते, अभी यह एक प्रकार की आकस्मिक स्थिति की ओर इशारा कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला