भारत-नेपाल सीमा पर सात लोग गिरफ्तार, 105 किलोग्राम गांजा बरामद

By भाषा | Updated: January 3, 2021 20:16 IST2021-01-03T20:16:00+5:302021-01-03T20:16:00+5:30

Seven people arrested on the Indo-Nepal border, 105 kg of cannabis recovered | भारत-नेपाल सीमा पर सात लोग गिरफ्तार, 105 किलोग्राम गांजा बरामद

भारत-नेपाल सीमा पर सात लोग गिरफ्तार, 105 किलोग्राम गांजा बरामद

काठमांडू, तीन जनवरी नेपाल के परसा जिले में भारत-नेपाल सीमा के निकट गांजे की कथित तौर पर तस्करी करने के लिए रविवार को सात नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि एक गोपनीय सूचना पर नेपाल पुलिस की एक टीम ने बीरगंज मेट्रोपोलिटन सिटी -21 से आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 105 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किये गये लोगों की पहचान बिजय तमांग (24), लक्ष्मण सितौला (32), किशोर (18), राम लाल गोले (26), नीरज लामा (37) और शाहिद मियां आलम (51) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों को विस्तृत पूछताछ के लिए परसा जिला पुलिस कार्यालय ले जाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Seven people arrested on the Indo-Nepal border, 105 kg of cannabis recovered

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे