सिनाई हेलीकॉटर दुर्घटना में सात शांतिदूतों की मौत : अधिकारी

By भाषा | Updated: November 12, 2020 20:15 IST2020-11-12T20:15:26+5:302020-11-12T20:15:26+5:30

Seven peacekeepers killed in Sinai helicopter crash: officials | सिनाई हेलीकॉटर दुर्घटना में सात शांतिदूतों की मौत : अधिकारी

सिनाई हेलीकॉटर दुर्घटना में सात शांतिदूतों की मौत : अधिकारी

यरुशलम, 12 नवंबर (एपी) इजराइल और मिस्र के अधिकारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय शांतिदूतों का एक हेलीकॉप्टर मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में सात शांतिदूतों की मौत हुई है।

इजराइली अधिकारी ने बताया कि सिनाई में बृहस्पतिवार को हुए हादसे में मारे गए शांतिदूतों में पांच अमेरिकी हैं। मिस्र के अधिकारियों ने बताया कि ऐसा लगता है कि तकनीकी कारणों से दुर्घटना हुई है।

हेलीकॉप्टर बहुराष्ट्रीय बल ‘एमएफओ’ का था जो इजराइल-मिस्र शांति समझौते की निगरानी करता है।

दोनों देशों के अधिकारियों ने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर यह जानकारी दी। दोनों को इस मामले में मीडिया से बात करने का अधिकार नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Seven peacekeepers killed in Sinai helicopter crash: officials

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे