लाइव न्यूज़ :

मेक्सिको में कोयला खदान में दुर्घटना के बाद सात खनिक फंसे

By भाषा | Updated: June 5, 2021 08:46 IST

Open in App

मेक्सिको सिटी, पांच जून (एपी) उत्तरी मेक्सिको के सीमावर्ती राज्य में एक कोयला खदान में दुर्घटना के बाद शुक्रवार को सात खनिक फंस गये। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

कोहुइला श्रम विभाग ने बताया कि खदान ढह गई और उसमें पानी भर गया।

यह खदान मुजकिज कस्बे में स्थित है। ऐसा प्रतीत होता है खदान गहरी, संकरी, और खुली है। यह स्थान टेक्सास से करीब 80 मील (130 किलोमीटर) दक्षिण पश्चिम में ‘ईगल पास’ के निकट है।

खनिकों की तलाश के लिए बचाव कार्य जारी है। संघीय नागरिक रक्षा कार्यालय ने कहा कि सात खनिक लापता हैं और खदान से पानी निकालने का काम किया जा रहा है ताकि बचाव कार्य को जारी रखा जाये।

कोहुइला में खदानों में पहले भी दुर्घटनाएं हुई हैं। फरवरी 2006 में कोहुइला के सबिनास इलाके में मिथेन गैस के रिसाव के बाद विस्फोट में 65 खनिकों की मौत हो गयी थी।

बचावकर्मियों ने दो खनिकों के शव निकाले थे लेकिन कई टन लकड़ी, पत्थर और धातु के साथ जहरीली गैस की मौजूदगी के कारण अन्य शवों को निकालने का कार्य बाधित हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो