लाइव न्यूज़ :

काबुल में दो मिनीवैन को निशाना बनाकर किये गए बम विस्फोट में सात व्यक्तियों की मौत

By भाषा | Updated: June 12, 2021 18:46 IST

Open in App

काबुल, 12 जून (एपी) अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शिया बहुल इलाके में शनिवार को दो मिनीवैन को अलग-अलग बम धमाकों के जरिये निशाना बनाया गया, जिसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। यह जानकारी देश के गृह मंत्रालय ने दी।

गृह मंत्रालय के उप प्रवक्ता अहमद जिया जिया ने बताया कि विस्फोटों के जरिये पश्चिमी काबुल के एक इलाके में दो मिनीवैन को निशाना बनाया गया। उन्होंने बताया कि इन मिनीवैन के बीच की दूरी करीब दो किलोमीटर थी।

यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका कि इसमें किस तरह के बमों का इस्तेमाल किया गया और अभी किसी ने भी इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है। इस्लामिक स्टेट समूह ने पूर्व में इस क्षेत्र में इसी तरह के बम विस्फोट किए हैं, जिसमें इस महीने की शुरुआत में चार मिनीवैन पर चार हमले शामिल हैं, जिसमें कम से कम 18 व्यक्तियों की मौत हो गई थी।

पहले विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए जबकि दूसरा विस्फोट मुहम्मद अली जिन्ना अस्पताल के सामने हुआ, जहां अधिकांश कोविड​​​​-19 रोगी भर्ती हैं और इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

जिस क्षेत्र में विस्फोट हुआ वह अल्पसंख्यक हजारा जातीय समूह बहुल इलाका है, जो अधिकतर शिया मुसलमान हैं। सुन्नी बहुल अफगानिस्तान में शिया अल्पसंख्यक हैं और इस्लामिक स्टेट से संबद्ध इसका स्थानीय संगठन अक्सर उन्हें निशाना बनाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल