उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में वाहन के नदी में गिरने से सात लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 6, 2021 18:52 IST2021-06-06T18:52:54+5:302021-06-06T18:52:54+5:30

Seven killed as vehicle falls into river in north-west Pakistan | उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में वाहन के नदी में गिरने से सात लोगों की मौत

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में वाहन के नदी में गिरने से सात लोगों की मौत

पेशावर, छह जून (एपी) उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में रविवार को एक पर्वतीय मार्ग से वाहन नीचे नदी में जा गिरा, जिससे सात लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। एक बचाव अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पाकिस्तान की बचाव सेवा के प्रवक्ता अहमद फैजी ने कहा कि वाहन खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मानसेहरा जिले में सिरेन नदी में गिर गया। यह दुर्घटना मोड़ पर वाहन धीमा करने की बजाय गति तेज रखने की वजह से हुई।

फैजी ने बताया कि दो महिलाओं, एक बच्चा और चार पुरुषों के शव बरामद किए गए हैं। वहीं, घायल तीन बच्चों को फुलरा कस्बे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पाकिस्तान में खतरनाक सड़क हादसे बेहद आम हैं क्योंकि यहां सड़कों की स्थिति खराब है और यातायात एवं सुरक्षा नियमों का पालन भी लोग अच्छे से नहीं करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Seven killed as vehicle falls into river in north-west Pakistan

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे