इटली के तट के पास प्रवासी नौका के पलटने से सात लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 30, 2021 16:19 IST2021-06-30T16:19:04+5:302021-06-30T16:19:04+5:30

Seven killed as migrant boat capsizes off Italian coast | इटली के तट के पास प्रवासी नौका के पलटने से सात लोगों की मौत

इटली के तट के पास प्रवासी नौका के पलटने से सात लोगों की मौत

रोम, 30 जून (एपी) सिसिली स्थित लैम्पेडुसा द्वीप के पास बुधवार को एक प्रवासी नौका पलट गई। समुद्र से अभी तक सात शवों को निकाला गया है।

इटली के तट रक्षक ने एक बयान में बताया कि आठ मीटर लंबी नौका में संभवत: 60 लोग सवार थे। 46 लोगों को बचा लिया गया है और बाकियों की तलाश जारी है। नौका के संकट में होने की खबर मिलने के बाद दो तटरक्षक नौकाओं को लैम्पेडुसा भेजा गया था। बचाव कर्मी कुछ दूरी पर ही थे कि नौका पलट गई।

लैम्पेडुसा, इतालवी मुख्य भूमि की तुलना में अफ्रीका के करीब है और लीबिया स्थित मानव तस्करों के प्रमुख ठिकानों में से एक है।

गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अभी तक करीब 20 हजार प्रवासी इटली आए हैं, जो पिछले साल की तुलना में तीन गुना और 2019 की तुलना में करीब 10 गुना अधिक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Seven killed as migrant boat capsizes off Italian coast

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे