लाइव न्यूज़ :

हांगकांग के सात कार्यकर्ताओं को 2019 में गैरकानूनी तरीके से एकत्रित होने का दोषी ठहराया गया

By भाषा | Updated: April 1, 2021 10:27 IST

Open in App

हांगकांग, एक अप्रैल (एपी) हांगकांग में 2019 में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान गैर-कानूनी सभा का आयोजन करने और उसमें हिस्सा लेने के मामले में सात लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं को दोषी ठहराया गया है।

इन सात लोगों में ‘एपल डेली’ समाचार पत्र के संस्थापक एवं मशहूर पत्रकार जिम्मी लई और शहर में लोकतंत्र अभियान की अगुवाई करने वाले 82 वर्षीय मार्टिन ली शामिल हैं।

मामले पर सुनवाई से पहले कई समर्थकों ने अदालत के बाहर नारेबाजी भी की थी।

इन कार्यकर्ताओं को 18 अगस्त, 2019 को हुए प्रदर्शनों में संलिप्तता के मामले में दोषी ठहराया गया है।

इस प्रदर्शनों के आयोजकों का कहना था कि चीन के एक प्रस्तावित विधेयक के खिलाफ उस दिन 17 लाख लोगों ने मार्च निकाला था। इस प्रस्तावित विधेयक में किसी भी आपराधिक मामले के संदिग्ध को सुनवाई के लिए चीन प्रत्यर्पित करने का प्रावधान था।

हांगकांग में 2019 में इस प्रत्यर्पण विधेयक के खिलाफ व्यापक स्तर पर प्रदर्शन किए गए थे। विधेयक को अंतत: वापस ले लिया गया था, लेकिन पूर्ण लोकतंत्र और अन्य मांगों को लेकर लोगों ने प्रदर्शन करना जारी रखा और कई बार प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसा भी हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?