लाइव न्यूज़ :

हांगकांग के सात कार्यकर्ताओं को 2019 में गैरकानूनी तरीके से एकत्रित होने का दोषी ठहराया गया

By भाषा | Updated: April 1, 2021 14:02 IST

Open in App

हांगकांग, एक अप्रैल (एपी) हांगकांग में 2019 में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान गैर-कानूनी तरीके से सभा करने और उसमें हिस्सा लेने के मामले में सात लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं को दोषी ठहराया गया है।

इन सात लोगों में ‘एपल डेली’ समाचार पत्र के संस्थापक एवं मशहूर पत्रकार जिम्मी लई और शहर में लोकतंत्र अभियान की अगुवाई करने वाले 82 वर्षीय मार्टिन ली शामिल हैं।

इन कार्यकर्ताओं को 18 अगस्त, 2019 को हुए प्रदर्शनों में संलिप्तता के मामले में दोषी ठहराया गया है।

इनमें से कुछ कार्यकर्ताओं को हांगकांग से बाहर ना जाने और अपने यात्रा दस्तावेज सौंपने की शर्त पर जमानत मिल चुकी है। वहीं कुछ अन्य मामलों में अब भी हिरासत में हैं।

मामले पर आगे की सुनवाई 16 अप्रैल को होगी, जब सजा कम करने संबंधी याचिका पर सुनवाई की जाएगी और फिर सजा का ऐलान किया जाएगा। हांगकांग में गैरकानूनी तरीके से एकत्रित होने और दंगा करने के जुर्म में 10 साल तक की सजा हो सकती है।

मामले पर सुनवाई से पहले कई समर्थकों ने अदालत के बाहर नारेबाजी भी की थी।

उक्त प्रदर्शन के आयोजकों का कहना था कि चीन के एक प्रस्तावित विधेयक के खिलाफ उस दिन 17 लाख लोगों ने मार्च निकाला था। इस प्रस्तावित विधेयक में किसी भी आपराधिक मामले के संदिग्ध को सुनवाई के लिए चीन प्रत्यर्पित करने का प्रावधान था।

हांगकांग में 2019 में इस प्रत्यर्पण विधेयक के खिलाफ व्यापक स्तर पर प्रदर्शन किए गए थे। विधेयक को अंतत: वापस ले लिया गया था, लेकिन पूर्ण लोकतंत्र और अन्य मांगों को लेकर लोगों ने प्रदर्शन करना जारी रखा और कई बार प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसा भी हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा