लाइव न्यूज़ :

नेपाल में बर्फबारी के चलते फंसे सात पर्वतारोहियों को बचाया गया

By भाषा | Updated: October 22, 2021 19:09 IST

Open in App

काठमांडू, 22 अक्टूबर हिमालय क्षेत्र में भारी बर्फबारी के चलते पिछले तीन दिनों से नेपाल के तुमलिंग में फंसे सात पर्वतारोहियों को बचा लिया गया है। मीडिया में शुक्रवार को आई एक खबर में यह बताया गया।

हिमालयन टाइम्स की खबर में कहा गया है कि स्लोवानिया के चार पर्वतारोही और उनके तीन नेपाली ट्रेकिंग गाइड वहां फंस गये थे क्योंकि वे नयालु दर्रा को पार नहीं कर सके।

खबर में कहा गया है कि अधिकारियों की कोशिशों के बाद एक हेलीकॉप्टर भेजा गया और उन सभी को हवाई मार्ग से सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

खबर में एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया गया है, ‘‘उन्हें शुक्रवार को तुमलिंग से हेलीकॉप्टर के जरिए सिमीकोट ले जाया गया। तीन दिनों से भारी बर्फबारी होने के चलते वे लोग वहां फंस गये थे।’’

एक नेपाली ट्रेकिंग गाइड ने बताया कि तुमलिंग में पर्वतारोहियों के साथ फंसे छह अन्य नेपाली पर्वतारोही मौसम में सुधार होने पर शुक्रवार से सिमीकोट की ओर पैदल रवाना होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला