लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड संकट के बीच सेवा इंटरनेशनल 400 ऑक्सीजन सिलेंडर भेजेगा

By भाषा | Updated: April 26, 2021 10:51 IST

Open in App

( सीमा हाकू काचरू)

ह्यूस्टन (अमेरिका), 26 अप्रैल कोविड-19 की हालिया लहर के कारण चिकित्सीय ऑक्सीजन और अन्य आवश्यक आपूर्तियों की कमी से जूझ रहे भारत की मदद के लिए भारतीय-अमेरिकी भरसक प्रयास करने में जुटे हैं।

भारतीय-अमेरिकी गैर लाभकारी संगठन ‘सेवा इंटरनेशनल यूएसए’ ने 50 लाख डॉलर चंदा जुटाने का लक्ष्य रखा है जिसमें से दो दिन के भीतर 15 लाख डॉलर पहले ही एकत्र कर लिए गए हैं। यह राशि भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर की प्रतिक्रिया स्वरूप जुटाई जा रही है।

संगठन ने कहा कि वह भारत को तत्काल 400 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के साथ ही अन्य आपातकालीन चिकित्सा उपकरण एवं आपूर्तियों की शुरुआती खेप भेज रहा है।

सेवा इंटरनेशनल, भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण उपजे ऑक्सीजन के संकट को कम करने के लिए दुनिया भर के कई आपूर्तिकर्ताओं से खरीद पर काम कर रहा है। संगठन ने कहा कि उसने भारतीय अस्पतालों में ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए ‘हेल्प इंडिया डिफीट कोविड-19’ अभियान की शुरुआत की है।

इसने बताया कि सेवा देश के करीब 10,000 परिवारों को तथा 1,000 अनाथों एवं वरिष्ठ नागरिकों को भोजन एवं दवाएं मुहैया करा रहा है।

ह्यूस्टन में सेवा के प्रवक्ता गीतेश देसाई ने पीटीआई-भाषा से कहा, “सेवा इंटरनेशनल अमेरिका में भारतीय-अमेरिकियों द्वारा दिए जा रहे समर्थन एवं चंदे को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता है। सेवा ने 15 लाख डॉलर से अधिक चंदा जुटा लिया है जो दिखाता है कि भारतीय-अमेरिकी भारत में अपने भाइयों-बहनों के दर्द को महसूस कर रहे हैं और वे कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण उत्पन्न इस आपदा के दौरान उनकी कुशलता के लिए चिंतित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला