लाइव न्यूज़ :

सेवा इंटरनेशनल ने कोविड-19 से जूझ रहे भारत की मदद के लिए जुटाए 70 लाख डॉलर

By भाषा | Updated: May 7, 2021 09:44 IST

Open in App

(सीमा हाखू काचरु)

ह्यूस्टन, सात मई एक भारतीय-अमेरिकी गैर लाभकारी संस्था ने कोविड-19 महामारी से जूझ रहे भारत की मदद के लिए 70 लाख डॉलर (करीब 51 करोड़ रुपये) का चंदा जुटा लिया है।

सेवा इंटरनेशनल संस्था द्वारा यह राशि मात्र 10 दिनों में फेसबुक के माध्यम से चलाए अभियान के जरिये जुटाई गई है और दान देने वालों की संख्या 1,01,000 तक पहुंच गई है।

भारत की मदद के लिए ‘हेल्प इंडिया डिफीट कोविड-19’ नाम से 25 अप्रैल को अभियान शुरू किया गया था और शुरुआत में पांच लाख डॉलर जुटाने का लक्ष्य था।

हालांकि, जमीनी हालात में तेजी से होते बदलाव को देखते हुए सेवा इंटरनेशनल ने चंदा जुटाने के लक्ष्य को तीन बार बढ़ाया। पहले इसे 10 लाख डॉलर, फिर क्रमश: 50 लाख डॉलर और बाद में एक करोड़ डॉलर किया गया।

सेवा इंटरनेशनल के अध्यक्ष अरुण कंकानी ने कहा, ‘‘ यह प्रशंसनीय है कि अमेरिकी खुले दिल से भारत की मदद करने के लिए दान कर रहे हैं जो कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती का सामना कर रहा है।’’

उल्लेखनीय है कि भारत में सेवा इंटरनेशनल के प्रतिनिधियों को इस हफ्ते 1,466 ऑक्सीजन सांद्रक प्राप्त हुए। सेवा इंटरनेशनल की ब्रिटिश इकाई ने भी 50 ऑक्सीजन सांद्रक भेजे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब