लाइव न्यूज़ :

सेवा इंटरनेशनल, एएपीआई के चिकित्सक भारत में कोविड रोगियों को नि:शुल्क दे रहे हैं ऑनलाइन परामर्श

By भाषा | Updated: May 18, 2021 11:50 IST

Open in App

(सीमा हाकू काचरू)

ह्यूस्टन (अमेरिका), 18 मई अमेरिका में दो प्रमुख भारतीय प्रवासी संगठनों ने भारत में कोविड-19 रोगियों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा सलाह प्रदान करने के लिए एक ऑनलाइन टेलीहेल्थ प्लेटफॉर्म के साथ भागीदारी की है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने भारत की जन स्वास्थ्य प्रणाली को बुरी तरह से प्रभावित किया है।

सोमवार को जारी एक बयान के अनुसार, अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंन ऑफ इंडियन-ओरिजिन (एएपीआई) और गैर-लाभकारी संगठन सेवा इंटरनेशनल की चिकित्सा इकाई, 'डॉक्टर्स फॉर सेवा' के साथ ही स्वयंसेवी चिकित्सक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ‘ईग्लोबल डॉक्टर्स’ के माध्यम से कोरोना वायरस के संभावित रोगियों को निजी परामर्श सेवाएं दे रहे हैं।

ईग्लोबल डॉक्टर्स के अध्यक्ष और सह-संस्थापक डॉ. श्रीनी गंगासानी ने कहा कि पिछले दस दिनों में एएपीआई और 'डॉक्टर्स फॉर सेवा' के 100 से अधिक स्वयंसेवी चिकित्सकों को इस मंच पर पंजीकृत किया गया है।

गंगासानी ने कहा कि इस समय तक, वेबसाइट को 1,00,000 से अधिक बार देखा गया है, कम से कम 2,000 रोगियों ने कोविड-19 पंजीकरण फॉर्म भरा है, और 500 रोगियों को पहले ही चिकित्सा परामर्श मिल चुका है।

अमेरिका और भारत में स्थित 200 से अधिक स्वयंसेवकों की एक बैक-एंड टीम उन व्यक्तियों की मदद करने को लेकर काम कर रही है, जिन्होंने ऑनलाइन फॉर्म भरा था, लेकिन अपने निर्धारित परामर्श के लिए उपस्थित होने में विफल रहे।

उन्होंने कहा, "वास्तव में, पूरे भारत से--- जम्मू से लेकर कोलकाता और तमिलनाडु तक मरीज लॉग इन कर रहे हैं।"

एएपीआई की निर्वाचित अध्यक्ष डॉ अनुपमा गोटिमुकला ने कहा कि ईग्लोबल डॉक्टर्स प्लेटफॉर्म पर जाने से पहले व्हाट्सएप ग्रुप और जूम वेबिनार में टेलीकंसल्टेशन शुरू हुआ, जहां रोजाना 1,000 से अधिक मरीजों की काउंसलिंग की जा रही है।

ईग्लोबल डॉक्टर्स अमेरिका, ब्रिटेन और भारत के चिकित्सकों और आईटी पेशेवरों के एक समूह द्वारा गठित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल