सेवा दिवाली पहल ने 5.90 लाख पाउंड भोजन एकत्र किया, अमेरिका के 240 केंद्रों को किया दान

By भाषा | Updated: December 11, 2021 12:25 IST2021-12-11T12:25:31+5:302021-12-11T12:25:31+5:30

Seva Diwali initiative collects 5.90 lakh pounds of food, donated to 240 centers in the US | सेवा दिवाली पहल ने 5.90 लाख पाउंड भोजन एकत्र किया, अमेरिका के 240 केंद्रों को किया दान

सेवा दिवाली पहल ने 5.90 लाख पाउंड भोजन एकत्र किया, अमेरिका के 240 केंद्रों को किया दान

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 11 दिसंबर इस दीवाली के मौसम में, ‘सेवा दिवाली’ पहल के तहत भारतीय अमेरिकी संगठनों के एक समूह ने 5,90,000 पाउंड से अधिक भोजन एकत्र किया और इसे देश भर में लगभग 240 खाद्य वितरण केंद्रों को दान किया।

मीडिया विज्ञप्ति में शुक्रवार को कहा गया कि 31 राज्यों में 200 नगर-क्षेत्रों में फैली हुई सेवा दिवाली पहल, जिसमें 300 से अधिक भारतीय अमेरिकी संगठन शामिल हैं, ने निस्वार्थ सेवा के लिए अपने निरंतर समर्पण को प्रदर्शित किया और एक सामूहिक एवं दूरगामी पहल में साझा उत्सव को शामिल किया। इसमें सभी आयु वर्गों के स्वयंसेवकों को शामिल किया गया और एक व्यापक अमेरिकी आबादी की सेवा की गई।

ये संगठन भारतीय उपमहाद्वीप के धार्मिक मूल्यों - हिंदू, सिख, बौद्ध और जैन के साथ खुद को संरेखित करते हैं।

सेवा दिवाली के राष्ट्रीय संयोजक कृष्णमूर्ति वूनीमणि ने कहा, “यह त्योहार हमें अपने मूल धार्मिक मूल्यों में से एक : संपूर्ण विश्व एक परिवार है, को व्यवहार में लाने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।”

उन्होंने कहा, “ हम अपने उत्सव और गर्मजोशी को सिर्फ अपने परिवार और दोस्तों तक सीमित नहीं रखना चाहते हैं।”

सेवा दिवाली के माध्यम से भोजन प्राप्त करने वाले वितरण केंद्रों में खाद्य पैंट्री, स्कूल, कॉलेज और पूजा घर शामिल थे।

न्यूजर्सी के एडिसन में मिडलसेक्स कॉलेज के अध्यक्ष मार्क मैककॉर्मिक ने समझाया, "हमारे पास 10,000 से अधिक छात्र हैं और उनमें से कई खाद्य असुरक्षा का अनुभव करते हैं। आज दान किया गया भोजन उस खाद्य असुरक्षा को कम करने और उन्हें अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करेगा। हम इसके लिए बहुत आभारी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Seva Diwali initiative collects 5.90 lakh pounds of food, donated to 240 centers in the US

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे