लाइव न्यूज़ :

नियमित रखरखाव के दौरान त्रुटि के कारण सेवाएं बाधित हुयी थीं : फेसबुक

By भाषा | Updated: October 6, 2021 18:26 IST

Open in App

लंदन, छह अक्टूबर (एपी) पिछले दिनों फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया मंचों की सेवाएं कई घंटों तक बाधित रहने के बाद कंपनी ने कहा कि नियमित रखरखाव के दौरान एक त्रुटि के कारण यह समस्या आयी।

फेसबुक के उपाध्यक्ष (बुनियादी ढांचा) संतोष जनार्दन ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप की सेवाएं " किसी दुर्भावनापूर्ण गतिविधि के कारण नहीं, बल्कि हमारी अपनी त्रुटि के कारण’’ बाधित हुयी थीं।

यह समस्या तब शुरू हुई जब इंजीनियर फेसबुक के वैश्विक नेटवर्क पर दिन-प्रतिदिन का काम कर रहे थे। इस नेटवर्क में दुनिया भर में स्थित केंद्रों में कंप्यूटर, राउटर और सॉफ्टवेयर फाइबर-ऑप्टिक केबल से जुड़े हैं।

जनार्दन ने मंगलवार को कहा कि नियमित रखरखाव के दौरान एक गलत कमान से फेसबुक डेटा केंद्र डिस्कनेक्ट (नेटवर्क से दूर) हो गए। उन्होंने कहा कि फेसबुक प्रणाली में ऐसी गलतियों को पकड़ने के लिए डिजाइन किए गए हैं, लेकिन इस मामले में ‘ऑडिट टूल’ में एक ‘बग’ के कारण ऐसा नहीं हो सका।

उस बदलाव के कारण एक अन्य समस्या भी पैदा हो गयी और फेसबुक के सर्वर तक पहुंच पाना मुश्किल हो गया, हालांकि वे काम कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि इंजीनियरों ने साइट पर समस्या को ठीक करने की कोशिश की लेकिन सुरक्षा की कई परत होने के कारण इसमें समय लगा। उन्होंने कहा, डाटा केंद्रों में "प्रवेश करना कठिन होता है और एक बार जब आप अंदर पहुंच जाते हैं, तो हार्डवेयर और राउटर को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि भौतिक पहुंच होने पर भी उनमें संशोधन करना मुश्किल हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना