लाइव न्यूज़ :

सर्बियाई सैन्य प्रमुख रात्को म्लादिक की दोषसिद्धि बरकरार

By भाषा | Updated: June 8, 2021 22:40 IST

Open in App

द हेग, आठ जून (एपी) संयुक्त राष्ट्र अपीली अदालत ने 1992 से 1995 के बीच बोस्निया के युद्ध के दौरान नरसंहार समेत आपराधिक मामलों में बोस्नियाई सर्बियाई पूर्व सैन्य प्रमुख रात्को म्लादिक की दोषिसिद्धि को बरकरार रखा और उसे दी गई आजीवन कारावास की सजा की पुष्टि की।

अदालत के मंगलवार के इस फैसले का अर्थ है कि युद्ध के दौरान बोस्निया को आतंकित करने वाले 79 वर्षीय म्लादिक को अपना शेष जीवन जेल में बिताना होगा।

जाम्बिया की पीठासीन न्यायाधीश प्रिस्का मातिम्बा न्यामबे ने कहा कि अदालत म्लादिक की अपील को ‘‘पूरी तरह’’ खारिज करती है और उसके आजीवन कारावास की पुष्टि करती है।

अदालत ने युद्ध की शुरुआत में जातीय सफाए से जुड़े नरसंहार के एक मामले में म्लादिक को बरी किए जाने के खिलाफ अभियोजकों की एक अपील भी खारिज कर दी।

म्लादिक से पहले उसके पूर्व राजनीतिक गुरु एवं पूर्व बोस्नियाई सर्बियाई राष्ट्रपति रादोवान कारादजिक को भी बोस्नियाई युद्ध में जातीय रक्तपात का षड्यंत्र रचने के लिए आजीवन कारावास की सजा दी गई थी। इस युद्ध में एक लाख से अधिक लोग मारे गए थे आौर लाखों लोग बेघर हो गए थे।

‘‘बोस्निया के कसाई’’ म्लादिक ने ‘‘जातीय सफाए’’ संबंधी अभियानों से लेकर सराजेवो की घेराबंदी और 1995 में स्रेब्रेनिका नरसंहार में रक्तपात करने तक कई अत्याचार करने वाले सैन्य बलों का नेतृत्व किया था। किसी समय ताकतवर सैन्य अधिकारी के रूप में जाने जाने वाले म्लादिक अब एक कमजोर बुजुर्ग है, जिसकी खराब सेहत के कारण अंतिम निर्णय में देरी हुई।

बोस्निया में सर्बियाई लोगों के लिए म्लादिक एक युद्ध नायक है, जिसने अपने लोगों की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी, लेकिन बोस्निया में कई लोगों, खासकर मुसलमानों के लिए वह ऐसा खलनायक है, जिसने बड़े युद्ध अपराध किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल