लाइव न्यूज़ :

ईयू की सदस्यता संबंधी वार्ता की दिशा में सर्बिया ने बड़ा कदम आगे बढ़ाया

By भाषा | Updated: December 14, 2021 21:38 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 14 दिसंबर (एपी) सर्बिया ने पर्यावरण से जुड़ी नीतियों की एक श्रृंखला पर वार्ता शुरू करके यूरोपीय संघ (ईयू) में शामिल होने की अपनी कोशिशों की दिशा में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया, लेकिन बेलग्राद से कहा गया है कि ईयू में उसका शामिल होना अब भी उसके पूर्व क्षेत्र कोसोवो के साथ संबंधों को सामान्य करने पर निर्भर करता है।

जो देश 27 देशों की सदस्यता वाले ईयू में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें अपने नियमों को संगठन के मानकों के अनुरूप बनाना होता है। यह 35 नीतिगत क्षेत्रों या अध्यायों पर वार्ता के जरिए हासिल किया जाता है। इनमें कामगारों की मुक्त आवाजाही, कराधान, कृषि और आर्थिक नीति जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

सर्बिया को जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण, ऊर्जा, परिवहन नीति और परा-यूरोपीय बुनियादी ढांचे नेटवर्क पर मंगलवार को बातचीत शुरू करने की अनुमति दी गई। सर्बिया ने 2014 में सदस्यता वार्ता शुरू होने के बाद से अब तक 22 वार्ता अध्याय खोले हैं। यह पहली बार है जब सर्बिया ने एक साथ चार अध्याय खोले हैं।

सर्बिया की प्रधानमंत्री एना ब्रनाबिक ने ब्रसेल्स में संवाददाताओं से कहा कि यह कदम ‘‘हमारी यूरोपीय एकीकरण प्रक्रिया के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण मील का पत्थर’’ है।

यूरोपीय संघ के विस्तार आयुक्त ओलिवर वारहेल्यी ने सहमति व्यक्त की कि सर्बिया यूरोपीय संघ में शामिल होने के लिए ‘‘एक और बहुत महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है’’, लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि ‘‘कानून के शासन और कोसोवो के साथ संबंधों के सामान्यीकरण की दिशा में सर्बिया की प्रगति संगठन में उसके शामिल होने संबंधी वार्ताओं की समग्र गति के लिए अहम है।’’

रूस और चीन सर्बिया के समर्थक हैं। वह अपने पूर्व प्रांत कोसोवा को स्वतंत्र देश का दर्जा देने से इनकार करता है। कोसोवो 2008 में सर्बिया से एकपक्षीय रूप से अलग हो गया था। कोसोवो को अमेरिका और अधिकतर पश्चिमी देश मान्यता देते हैं, लेकिन पांच ईयू देश इसे मान्यता नहीं देते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा