लाइव न्यूज़ :

सोल ने ट्रम्प-किम के बीच दूसरी शिखर वार्ता का किया स्वागत

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 20, 2019 02:02 IST

व्हाइट हाउस द्वारा ट्रम्प और उत्तर कोरियाई नेता के बीच फरवरी के अंत में दूसरी शिखर वार्ता होने की घोषणा करने के कुछ घंटों बाद सोल राष्ट्रपति कार्यालय ने यह बयान जारी किया. हालांकि मुलाकात कहां होगी, इसकी घोषणा अभी नहीं की गई है.

Open in App

दक्षिण कोरिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन के बीच दूसरी शिखर वार्ता की योजना का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह मुलाकात कोरियाई प्रायद्वीप में शांति स्थापित करने की दिशा में ''अहम'' साबित होगी.

व्हाइट हाउस द्वारा ट्रम्प और उत्तर कोरियाई नेता के बीच फरवरी के अंत में दूसरी शिखर वार्ता होने की घोषणा करने के कुछ घंटों बाद सोल राष्ट्रपति कार्यालय ने यह बयान जारी किया. हालांकि मुलाकात कहां होगी, इसकी घोषणा अभी नहीं की गई है.

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जेई-इन के प्रवक्ता किम ईयू क्योम ने कहा, ''हम उम्मीद करते हैं कि उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच शिखर वार्ता की योजना कोरियाई प्रायद्वीप में स्थायी शांति स्थापित करने में अहम साबित होगी.''

उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरिया अपने करीबी सहयोगी अमेरिका के साथ मिलकर ''पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण'' के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काम करता रहेगा.'' ईयू क्योम ने कहा कि नियोजित शिखर वार्ता को ''सफल'' बनाने के लिए हम प्योंगयांग के साथ बातचीत भी विस्तृत करेंगे.

किम और ट्रम्प के बीच पहली ऐतिहासिक शिखर वार्ता पिछले साल जून में सिंगापुर में हुई थी जिसमें किम ने कोरियाई प्रायद्वीप को पूरी तरह परमाणु रहित करने की दिशा में काम करने का संकल्प लिया था. लेकिन वाशिंगटन और प्योंगयांग के बीच इस समझौते की व्याख्या को लेकर मतभेद उत्पन्न होने के बाद थोड़े समय में ही यह बाधित हो गई थी.

टॅग्स :किम जोंग उनडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट