लाइव न्यूज़ :

कोरियाई प्रायद्वीप में फिर तनाव! सियोल का आरोप- उत्तर कोरिया ने दागे दो बैलिस्टिक मिसाइल

By भाषा | Updated: July 31, 2019 10:41 IST

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के तहत उत्तर कोरिया पर बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण को लेकर प्रतिबंध लगाया गया है। हालांकि, इसके बावजूद उत्तर कोरिया ऐसा करता रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण कोरिया के अनुसार उत्तर कोरिया ने बुधवार को दागे दो बैलिस्टिक मिसाइलएक हफ्ते में दूसरी बार दागी मिसाइल, पिछले महीने ही ट्रंप और किम जोंग उन की हुई थी मुलाकात

दक्षिण कोरिया ने बताया है कि उत्तर कोरिया ने बुधवार को दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। उत्तर कोरिया ने कुछ दिन पहले भी दो मिसाइलें दागी थी और उसे अमेरिका के साथ दक्षिण कोरिया के नियोजित संयुक्त सैन्य अभ्यास के खिलाफ चेतावनी करार दिया था।

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने बताया कि आज तड़के पूर्वी तट पर वोनसान क्षेत्र से दो उपकरण दागे गए और जिन्होंने करीब 250 किलोमीटर की दूरी तय की। उन्होंने एक बयान में कहा, 'हम जोर देकर यह बात कहते हैं कि मिसाइल प्रक्षेपणों से कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव कम करने में मदद नहीं मिलेगी और हम उत्तर कोरिया से इस प्रकार के कृत्यों को नहीं करने की अपील करते हैं।' 

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के तहत उत्तर कोरिया पर बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण को लेकर प्रतिबंध लगाया गया है लेकिन किम जोंग उन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पिछले महीने हुई मुलाकात के बावजूद उत्तर कोरिया ने एक सप्ताह में दो बार मिसाइलें दागी हैं।

टॅग्स :उत्तर कोरियादक्षिण कोरियाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल