लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के वरिष्ठ राजयनिक ने नेपाली प्रधानमंत्री से मुलाकात की

By भाषा | Updated: November 18, 2021 22:14 IST

Open in App

शिरीष बी प्रधान

काठमांडू, 18 नवंबर दक्षिण और मध्य एशिया के लिए अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू ने बृहस्पतिवार को काठमांडू में नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रिश्ते, महामारी के बाद उबरना, ‘मिलेनियम कॉन्फ्रेंस चेलेंज’ और ‘सम्मिट फॉर डेमोक्रेसी’ को लेकर चर्चा की। ‘सम्मिट फॉर डेमोक्रेसी’ की मेज़बानी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन करेंगे।

अमेरिका और नेपाल के राजयनियक रिश्तों के 75 साल पूरे होने के मौके पर लू की यात्रा हो रही है।

नेपाल के विदेश मंत्रालय ने बताया, “बैठक के दौरान नेपाल-अमेरिका संबंधों, कोविड-19 महामारी के संदर्भ में सहयोग, महामारी के बाद उबरना और आम हितों के अन्य मामलों से संबंधित विभिन्न मामले चर्चा की गई।”

मंत्रालय ने कहा, “चर्चा में नेपाल की विकास प्राथमिकताओं के साथ-साथ मिलेनियम कॉन्फ्रेंस चेलेंज सहित अमेरिका के सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों को भी शामिल किया गया।”

मंत्रालय के मुताबिक, दोनों पक्षों ने नेपाल-अमेरिका संबंधों की समग्र स्थिति पर संतोष व्यक्त किया।

लू ने ‘सम्मिट फॉर डेमोक्रेसी’ में भागीदारी की पुष्टि करने के लिए देउबा का आभार जताया।

बाइडन नौ-10 दिसंबर को ‘सम्मिट फॉर डेमोक्रेसी’ की मेज़बानी करेंगे।

इस बीच दक्षिण और मध्य एशिया के लिए अमेरिकी उपविदेश मंत्री केली कीडरलिंग बृहस्पतिवार को नेपाल पहुंची। लू बुधवार को नेपाल पहुंचे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला