लाइव न्यूज़ :

शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्य प्रिंस फिलिप के अंतिम संस्कार में सैन्य वर्दी नहीं पहनेंगे

By भाषा | Updated: April 15, 2021 17:22 IST

Open in App

लंदन, 15 अप्रैल (एपी) प्रिंस फिलिप के अंतिम संस्कार में शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्य असैनिक कपड़े पहनेंगे और इसके साथ ही वह संभावित स्थिति टल गयी है कि किस सदस्य को सैन्य वर्दी पहनने की अनुमति होगी।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के फैसले का अर्थ है कि प्रिंस हैरी अपने दादा के अंतिम संस्कार के दौरान शाही परिवार के ऐसे एकमात्र सदस्य नहीं होंगे जो सैन्य वर्दी में नहीं होंगे।

प्रिंस फिलिप का पिछले सप्ताह 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

शाही परिवार के सदस्य अक्सर ब्रिटिश सेना, नौसेना और वायुसेना में अपनी मानद भूमिकाओं के आधार पर सार्वजनिक कार्यक्रमों में सैन्य वर्दी पहनते हैं। लेकिन हैरी ने अपना मानद सैन्य खिताब उस समय खो दिया था, जब पिछले साल उन्होंने अपना शाही खिताब छोड़ने का फैसला किया।

ब्रिटेन के प्रेस एसोसिएशन ने खबर दी है कि इसके फलस्वरूप, प्रोटोकॉल के अनुसार सेना में काम कर चुके हैरी शाही कार्यक्रमों में पदक के साथ सूट पहन सकते हैं। हैरी अफगानिस्तान में सैन्य ड्यूटी कर चुके हैं।

प्रिंस फिलिप का अंतिम संस्कार शनिवार को विंडसर कैसल में होने वाला है। कोरोना वायरस प्रतिबंध के कारण इस कार्यक्रम में 30 लोग भाग ले सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें