लाइव न्यूज़ :

मोदी की बांग्लादेश यात्रा के दौरान हिंसा भड़काने के आरोप में जमात का वरिष्ठ नेता गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 16, 2021 21:43 IST

Open in App

(अनिसुर रहमान)

ढाका, 16 मई बांग्लादेश में कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी समूह के एक वरिष्ठ नेता को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गत मार्च में देश की यात्रा के दौरान कथित तौर पर हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

शाहजहां चौधरी एक पूर्व जनप्रतिनिधि भी हैं। चौधरी को शनिवार को चट्टोग्राम के हाथजारी इलाके से गिरफ्तार किया गया और बाद में चटगांव अदालत के वरिष्ठ न्यायिक मजिस्ट्रेट शहरयार इकबाल ने उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पुलिस ने कल (शनिवार) जमात नेता और पूर्व सांसद शाहजहां चौधरी को हिंसा से संबंध होने की बात सामने आने के बाद (दक्षिणपूर्वी) चट्टोग्राम से गिरफ्तार किया गया और अदालत ने पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में भेज दिया।’’

उन्होंने कहा कि चौधरी पूर्ववर्ती बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी नीत चार दलों के गठबंधन के दौरान संसद के लिए चुने गए थे। जमात इसमें महत्वपूर्ण साझेदार था। चौधरी पर 26 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी की बांग्लादेश की यात्रा के दौरान कट्टरपंथी संगठन हिफाज़त-ए-इस्लाम द्वारा की गई हिंसा को भड़काने का आरोप लगाया गया है।

‘ढाका ट्रिब्यून’ ने चटगांव जिला पुलिस प्रमुख के हवाले से कहा, ‘‘हमारे पास भारतीय प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के विरोध में विरोध प्रदर्शन के दौरान 26 और 27 मार्च को हिफ़ाज़त के लोगों द्वारा की गई हिंसा और बर्बरता में शाहजहां की संलिप्तता के सबूत हैं। उन्हें हथजारी पुलिस थाने में दर्ज मामलों में गिरफ्तार किया गया था।’’

26 मार्च को चटगांव में हिफ़ाज़त समर्थकों, पुलिस और सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़पों में कम से कम चार व्यक्ति मारे गए थे और कई अन्य घायल हो गए थे।

मोदी तब बांग्लादेश की स्वतंत्रता की स्वर्ण जयंती और बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के जन्मशती समारोह में शामिल होने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर ढाका में थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा