लाइव न्यूज़ :

ईरान के वरिष्ठ नेता ने कहा : अमेरिकी हमले से पूर्ण युद्ध का जोखिम

By भाषा | Updated: November 19, 2020 20:25 IST

Open in App

तेहरान, 19 नवंबर (एपी) ईरान के सर्वोच्च नेता के सलाहकार हुसैन देहघन ने चेतावनी दी है कि ट्रंप प्रशासन के आखिरी दिनों में इस्लामी गणतंत्र पर अमेरिका के किसी भी हमले से पश्चिम एशिया में "पूर्ण युद्ध" शुरू हो सकता है।

हुसैन 2021 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों में से एक हैं। उन्होंने एपी से बातचीत करते हए यह तीखी टिप्पणी की। वह राष्ट्रपति हुसैन रूहानी के तहत रक्षा मंत्री बनने से पहले लंबे समय तक देश के रिवोल्यूशनरी गार्ड से जुड़े हुए थे। कहा जाता है कि रिवोल्यूशनरी गार्ड से जुड़े रहे अधिकारियों के विचार कट्टरपंथी होते हैं।

ईरान में 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद से कोई सैनिक देश का शीर्ष राजनीतिक नेता नहीं बन सका है। शुरूआती दौर में संदेह जताया जाता था कि पारंपरिक सैन्य बल अपदस्थ शाह के प्रति निष्ठावान था।

लेकिन हाल के वर्षों में कट्टरपंथी रुझान वाले लोगों ने आर्थिक समस्याओं और विदेशों से खतरों को देखते हुए खुले तौर पर ईरान को सैन्य तानाशाही की ओर बढ़ने का सुझाव दिया है

उन्होंने बुधवार को कहा, ‘‘हम किसी संकट का स्वागत नहीं करते। हम युद्ध का स्वागत नहीं करते। हम युद्ध शुरू करने के पक्ष में नहीं हैं।’’

हुसैन (63) ने कहा, ‘‘ लेकिन हम बातचीत के लिए, बातचीत के पक्ष में भी नहीं हैं।"

बातचीत के दौरान उन्होंने खुद को "राष्ट्रवादी" बतया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना