लाइव न्यूज़ :

एसोसिएट अटॉर्नी जनरल पद पर वनिता गुप्ता के नामांकन की पुष्टि के लिए सीनेट में होने वाला मतदान टला

By भाषा | Updated: April 16, 2021 11:38 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 16 अप्रैल भारतीय मूल के, नागरिक अधिकार अधिवक्ता वनिता गुप्ता के एसोसिएट अटॉर्नी जनरल के पद पर नामांकन की पुष्टि के लिए होने वाले मतदान की प्रक्रिया को अगले सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया है। हालांकि इससे पहले उनकी उम्मीदवारी पर कई घंटों तक बहस हुई थी।

उल्लेखनीय है कि एसोसिएट अटॉर्नी जनरल का पद न्याय विभाग में तीसरा सबसे बड़ा पद है।

विपक्षी रिपब्लिकन सदस्यों ने 46 वर्षीय गुप्ता के नामांकन का मौखिक रूप से विरोध किया। पिछले हफ्ते गुप्ता को लेकर हुई बहस में रिपब्लिकन सदस्यों ने उनके नामांकन का विरोध करते हुए उनके उन ट्वीट का हवाला दिया जिनमें रिपब्लिकन सदस्यों की आलोचना की गई थी।

गुप्ता के नामांकन को मंजूरी के लिए मतदान अगले हफ्ते तक स्थगित करने का कोई कारण नहीं बताया गया। हालांकि सीनेट में बहुमत के नेता चक शूमर ने भरोसा जताया कि वनिता गुप्ता एसोसिएट अटॉर्नी जनरल जरूर बनेंगी और इस तरह वह इस पद पर आसीन होने वाली पहली अश्वेत होंगी।

शूमर ने कहा, ‘‘सीनेट एसोसिएट अटॉर्नी जनरल पद के लिए वनिता गुप्ता के नामांकन पर मुहर लगाने के लिए जल्द ही मतदान करेगा। प्रवासी परिवार की बेटी गुप्ता इस पद पर आसीन होने वाली पहली अश्वेत महिला और पहली नागरिक अधिकार अधिवक्ता होंगी।’’

शूमर ने कहा कि रिपब्लिकन सदस्यों के विरोध के बावजूद उनके नामांकन को मंजूरी मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल