लाइव न्यूज़ :

सीनेट की रिपोर्ट में बोलसोनारो पर महामारी को लेकर आरोप लगाने का आग्रह

By भाषा | Updated: October 20, 2021 20:27 IST

Open in App

ब्रासीलिया, 20 अक्टूबर (एपी) ब्राजील के एक सीनेटर ने औपचारिक रूप से एक रिपोर्ट पेश की है जिसमें राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो को कोविड-19 महामारी के प्रबंधन में कथित नाकामी के लिए आपराधिक आरोप लगाए जाने की सिफारिश की गयी है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ब्राजील में कोविड के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या पूरे विश्व में दूसरे नंबर पर है।

सीनेटर रेनान कैलहिरोस की रिपोर्ट महामारी के प्रबंधन के लिए सरकार के कदमों की जांच करने वाली समिति द्वारा छह महीने में तैयार की गयी है और इसे बुधवार को सीनेट की इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली पर उपलब्ध कराया गया। इसमें राष्ट्रपति को आरोपों की एक श्रृंखला के आधार पर अभ्यारोपित करने की सिफारिश की गयी है। इनमें मानवता के खिलाफ अपराध जैसे आरोप भी हैं।

समिति के दो सदस्यों के अनुसार छह महीने के काम पर आधारित रिपोर्ट में राष्ट्रपति के खिलाफ नौ आरोप लगाए जाने का आह्वान किया गया है।

इस रिपोर्ट में समिति के सदस्य 26 अक्टूबर को मतदान करेंगे और उससे पहले इस रिपोर्ट को अब भी संशोधित किया जा सकता है। ज्यादातर आरोप दायर करने का फैसला ब्राजील के महा अभियोजक पर निर्भर करेगा जिनकी नियुक्ति राष्ट्रपति ने की थी।

विश्लेषकों का कहना है कि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि वह कार्रवाई करेंगे या नहीं। आरोपों में सार्वजनिक धन का दुरुपयोग भी शामिल है। हालांकि राष्ट्रपति ने आरोपों का खंडन करते हुए कोई भी गलत काम करने से इनकार किया है। उन्होंने बार-बार आरोप लगाया है कि यह जांच उनके खिलाफ एक राजनीतिक औजार है जिसका मकसद उनका नुकसान करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा