लाइव न्यूज़ :

सीनेट बाइडन के एक हजार अरब डॉलर के अवसंरचना विधेयक पर मतदान के करीब

By भाषा | Updated: August 7, 2021 22:27 IST

Open in App

वाशिंगटन, सात अगस्त (एपी) द्विपक्षीय अवसंरचना विधेयक के लिए सीनेटरों ने शनिवार को लगातार दूसरे सप्ताहांत में एक सत्र आहूत किया और इस तरह से यह विधेयक जल्द ही मतदान की तरफ बढ़ता दिख रहा है। विपक्षी सदस्य अगर राष्ट्रपति जो बाइडन की बड़ी प्राथमिकताओं के अमल की गति को थोड़ा धीमा करने की कोशिश करेंगे तो यह इसमें थोड़ा वक्त लग सकता है नहीं तो एक हजार अरब डॉलर का पैकेज जल्द ही इस सदन से पारित हो सकता है।

अमेरिकी उच्च सदन सीनेट में बहुसंख्यक नेता चक शूमर ने कहा, “हम इसे पूरा करके रहेंगे चाहे आसानी से हो या कठिनाई के साथ।” उन्होंने कहा कि वह सीनेटरों को तब तक रखेंगे जब तक विधेयक पर चर्चा खत्म नहीं हो जाती और इसे निचले सदन में नहीं भेजा जाता।

उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के अपराह्न में कानून पर होने वाली बैठक के लिये कैपिटल हिल (अमेरिकी संसद भवन) में मौजूद रहने की उम्मीद है। इस कानून को लेकर बाइडन का कहना है कि इसने संभावित रूप से “ऐतिहासिक निवेश” की पेशकश की है और यह अंतरमहाद्वीपीय रेलमार्ग या अंतरराज्यीय राजमार्ग प्रणाली के निर्माण के बराबर है।

कई हफ्तों तक कभी अटकने और कभी आगे बढ़ने के बावजूद ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सीनेट इस विधेयक को मंजूर करने की दिशा में बढ़ रही है।

दोपहर में सीनेटरों ने यह देखने की भी योजना बनाई कि क्या वे 60 मतों की महत्वपूर्ण बाधा तक पहुंच सकते हैं, जो यह निर्धारित करेगी कि क्या रिपब्लिकन और डेमोक्रेट के बीच कमजोर गठबंधन सार्वजनिक कार्य पैकेज पर पकड़ बना सकता है। सीनेट के नियमों के मुताबिक विधेयक पर विचार करने और अंतत: उसे पारित करने के लिये बराबर रूप से बंटे हुए 50-50 के चैंबर में 60 मतों की जरूरत होती है। इसका मतलब है कि दोनों दलों से समर्थन हासिल करना होगा। इस अड़ंगेबाजी की संभावना को खत्म करने के लिये 10 रिपब्लिकन सदस्यों को सभी डेमोक्रेट्स के साथ उनके पक्ष में आना होगा, इसके बाद और मत भी आ सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा