लाइव न्यूज़ :

सीनेट ने 1.9 हजार अरब डॉलर के कोविड-19 राहत पैकेज को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: March 7, 2021 00:22 IST

Open in App

वाशिंगटन, छह मार्च (एपी) लंबी चर्चा के बाद अमेरिकी सीनेट ने कोविड-19 राहत के लिए 1.9 हजार अरब डॉलर के पैकेज को शनिवार को मंजूरी दे दी। राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी डेमोक्रेटिक पार्टी ने इस जीत को बेहद महत्वपूर्ण बताया क्योंकि देश को महामारी से उबारने और डांवाडोल अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिए इसकी जरुरत है।

संशोधनों पर पूरी रात चर्चा और रिपब्लिकन पार्टी द्वारा लगभग सभी संशोधनों को खारिज किए जाने के बाद थकान से भरे सीनेट सदस्यों ने लगभग पार्टी लाइन पर मतदान करते हुए विधेयक को पारित कर दिया। विधेयक के पक्ष में 50 जबकि विरोध में 49 वोट पड़े।

संसद से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद सदन से इस विधेयक को अगले सप्ताह राष्ट्रपति बाइडन के पास हस्ताक्षर के लिए भेजा जाएगा।

सामान्य स्थिति बहाली की देश की जनता की इच्छाओं का हवाला देते हुए सीनेट में बहुमत के नेता चक स्कमर ने कहा, ‘‘हम अमेरिकी नागरिकों से कह सकते हैं कि मदद पहुंचने वाली है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल हमारा कर्तव्य देश को इस तूफान से निकाल कर सामान्य स्थिति की ओर लेकर जाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब